Tuesday , 20 October 2026

दिल्ली में बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने वाले थे आतंकी : एलआर कुमार

लखनऊ । आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े दोनों संदिग्ध आतंकी दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाकों में आत्मघाती हमला करने की योजना बना रहे थे, लेकिन उनके मंसूबों को फेल करते हुए उत्तर प्रदेश की एटीएस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दोनों संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी से दिल्ली में दिवाली के दौरान संभावित बड़े धमाके की साजिश नाकाम हो गई। पुलिस ने अन्य संभावित सहयोगियों की तलाश तेज कर दी है।

पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) एलआर कुमार ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि संदिग्ध आतंकी अदनान खान को 18 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के भोपाल से गिरफ्तार किया गया है,जबकि मोहम्मद अदनान की गिरफ्तारी 16 अक्टूबर को दिल्ली के सेक्टर-3 सादिक नगर से हुई है। ये दोनों आतंकी संगठन आईएसआईएस के संंबंधित विडियो देखकर इनकी विचारधारा से प्रभावित थे। ये लोग दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाके को टारगेट बनाकर भविष्य में हमला करने की योजना बना रहे थे।

आईजी ने बताया कि भोपाल से गिरफ्तार अदनान अदनान खान के खिलाफ पहले से कई आपराधिक ​इतिहास है। 03 जून 2024 को एटीएस ने उसे वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे के आदेश देने वाले अतिरिक्त न्यायाधीश को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 25 सितंबर को वह जमानत पर जेल से बाहर आ गया। इसके बाद भी वह कट्टर गतिविधियों में लिप्त रहा।

अदनान खान मूल रूप से एटा (उत्तर प्रदेश) का निवासी है। उसके पिता सलीम खान दूरदर्शन में ड्राइवर हैं। 2023 में दिल्ली स्थानांतरण के कारण परिवार के साथ दिल्ली में जाकर सादिक नगर में रहने लगे। दोनों अभियुक्त फिलहाल स्पेशल सेल में पीसीआर वैन में रखे गए हैं। उनसे पूछताछ जारी है।

Check Also

शिवा हत्याकांड में बड़ी सफलता: 50 हजार की इनामी मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, बहन और ड्राइवर भी फ्लैट से दबोचे गए; बुर्का पहनकर काट रही थी फरारी

राजधानी लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस और यूपी एसटीएफ (UP STF) को …