Sunday , 26 July 2026

डबल PAN कार्ड विवाद में सजा: सपा नेता आज़म खान और बेटे अब्दुल्ला आज़म को 7 वर्ष की कैद

रामपुर: रामपुर कोर्ट ने दो पैन कार्ड केस में सपा नेता आजम खान और उनके बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम को दोषी करार दिया है. कोर्ट ने दोनों को 7-7 साल की सजा सुनाई है. कोर्ट में सजा सुनाए जाने के दौरान भाजपा विधायक आकाश सक्सेना भी मौजूद थे. उन्हीं की याचिका पर कोर्ट ने सुनवाई की थी.

क्या था मामला: बता दें कि भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने 2019 में सिविल लाइंस कोतवाली थाने में दो पैन कार्ड रखने का आरोप लगाकर आजम खान और उनके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी.तहरीर के आधार पर सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस ने आजम खान और अब्दुल्ला आजम के खिलाफ मामला दर्ज किया था. यह मामला कोर्ट में चल रहा था.

कोर्ट ने सुनवाई के बाद दोषी करार दिया: रामपुर कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए गवाहों और सबूतों के आधार पर आजम खान और उनके बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम को दोषी करार दिया है. इस मामले में कोर्ट ने दोनों को 7-7 साल की सजा सुनाई है. कोर्ट के बाहर इस वक्त कई सपा और भाजपा समर्थक भी मौजूद हैं. बता दें कि सपा नेता आजम खां के खिलाफ 104 मुकदमे दर्ज हैं. इनमें सात मामलों में उन्हें सजा हो चुकी है वहीं 5 मामलों में उन्हें बरी किया जा चुका है.

Check Also

पंजाब में गहराया परीक्षा लीक विवाद: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भगवंत मान सरकार पर बढ़ा दबाव, क्या जाएगी दो मंत्रियों की कुर्सी?

चंडीगढ़। केंद्र सरकार में धर्मेंद्र प्रधान द्वारा शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के …