Monday , 19 October 2026

जालौन में शिक्षक बना जल्लाद : स्कूल में 8 वर्षीय छात्र पर की गई बर्बर पिटाई से मचा हड़कंप

जालौन उरई कोतवाली क्षेत्र के सुरभि पब्लिक स्कूल में एक शिक्षक द्वारा आठ वर्षीय छात्र के साथ की गई बर्बरता का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल में पढ़ने वाले तीसरी कक्षा के छात्र को शिक्षक ने न केवल बेरहमी से पीटा, बल्कि उसे दो घंटे तक बाथरूम में बंद कर रखा।

जानकारी के अनुसार, छात्र की पीठ पर पिटाई के गहरे निशान हैं और शरीर से खून निकलने के भी प्रमाण मिले हैं। इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने शिक्षक रामअवतार राठौर पर गंभीर आरोप लगाते हुए स्कूल संचालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
अभिभावकों का कहना है कि आरोपी शिक्षक सरकारी विभाग में पदस्थ रहते हुए निजी स्कूल भी संचालित करता है। इस दोहरी भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उरई कोतवाली पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।घटना से अभिभावकों में भारी रोष व्याप्त है और क्षेत्र में इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा की जा रही है।

Check Also

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: नेपाल भागने की फिराक में थे शूटर, कोटा स्टेशन पर 15 मिनट के ऑपरेशन में 3 गिरफ्तार; पैपराजी वीडियो से की थी 10 दिन रेकी

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले के मामले में राजस्थान की कोटा सिटी …