Monday , 24 August 2026

जब पेड़ के नीचे बैठे किशोर को खींच ले गया मगरमच्छ….16 घंटे के बाद भी नहीं चल सका पता…

 

खेत मे काम करने के दौरान मगरमच्छ ने बनाया था निवाला, देर रात तक तलाशता रहा वन विभाग

बहराइच ( मिहिपुरवा ) जनपद बहराइच के कतर्नियाघाट वन क्षेत्र अंतर्गत नेपाल सीमा से सटे आम्बा गांव में बुधवार की शाम को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नेपाल से बहकर आने वाली गेरुआ नदी के किनारे हल्दी के खेत में चाची के साथ घास निकाल रहे 14 वर्षीय किशोर अनिल पुत्र विनोद को मगरमच्छ पानी में खींच ले गया था चाची चीखते चिल्लाते हुए हाका लगाती रही , लेकिन मगरमच्छ उसे लेकर पानी में छिप गया।

सूचना पर थानाध्यक्ष सुजौली प्रकाश चंद्र शर्मा व डिप्टी रेंजर मयंक पांडे दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुच गए l इस दौरान लोगों की भारी भीड़ भी मौके पर एकत्रित हो गई l सभी ने किशोर की तलाश जारी कर दी लेकिन इस बीच अंधेरा काफी बढ़ गया लेकिन उसका कुछ पता न लग सका। मगरमच्छ लोगों को कई बार नदी के में तैरता दिखाई भी दिया। किशोर की तलाश स्टीमर के सहारे देर रात तक जारी रही सुबह भी स्थानीय लोग वन विभाग की टीम के साथ तलाश में जुट गए हैं लेकिन सुबह 8 बजे तक उसका कुछ भी पता नही लग सका है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मगरमच्छ का शिकार हुए अनिल के परिवार में उसकी माँ सोनमती, व उसकी छोटी बहन सविता 10वर्ष आम्बा नदी के किनारे घाट पर मौजूद हैं, पिता विनोद को लोगों ने खबर दी है वह बलिया से घर के लिए निकले है।

घटनास्थल पर गिरिजापुरी चौकी इंचार्ज मंजेश कुमार टीम के साथ तैनात हैं, वन विभाग की टीम में डिप्टी रेंजर मयंक पांडे, वन दरोगा राधेश्याम, वन रक्षक अब्दुल सलाम, हीरालाल यादव, लक्ष्मन, गुलाम, अनूप कुमार स्टीमर से नदी में किशोर की तलाश में जुटे हुए हैं। 16 गण्टे बीत जाने पर भी अभी कुछ भी पता नही लग सका है।

मौके पर हलका लेखपाल रवि कुमार भी मौजूद हैं जिनके द्वारा सूचना दी गई है कि एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुचने वाली है।

Check Also

त्योहारी सीजन से पहले मिठास पर महंगाई की मार: यूपी में चीनी के दाम ₹70/किलो तक पहुंचे, गुड़ भी हुआ महंगा; आखिर क्यों आसमान छू रहे हैं दाम?

लखनऊ।   त्योहारी सीजन की शुरुआत से ठीक पहले उत्तर प्रदेश में आम जनता की रसोई …