Wednesday , 24 June 2026

छेड़खानी पर छात्राओं का गुस्सा फूटा, मनचले की सड़क पर जमकर धुनाई….जब वीडियो हुआ वायरल तब. …

महोबा । उत्तर प्रदेश के महोबा में शोहदे की हरकतों से आजिज छात्राओं ने एक मचलचे काे पकड़कर सबक सिखाते हुए जूते और लात घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। मारपीट की घटना का वीडियो साेशल मीडिया पर वायरल होने पर लाेग बेटियों की हिम्मत काे सराह रहे हैं।वायरल वीडियो को संज्ञान लेकर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है।

वायरल वीडियो जनपद मुख्यालय के रामकथा मार्ग का बताया जा रहा है। लोगों के अनुसार सोमवार को दोपहर वहां से गुजर रही दो छात्राओं ने एक मनचले को पकड़ उसकी जमकर धुनाई कर दी ।देखते ही देखते उस पर जूतों और लात घूंसों की बरसात कर दी। इस दाैरान जमकर फटकार भी लगाई है। बताया जा रहा है कि मनचला पिछले 15 दिनों से छात्राओं का पीछा कर कोचिंग आते जाते समय अशोभनीय इशारे कर अश्लीलता कर रहा था।छात्राओं ने पहले तो शोहदे की हरकतों को नजर अंदाज किया। उसके न मानने पर छात्राओं ने मनचले काे बीच बाजार सबक सिखाया है।

सदर कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय ने मंगलवार को बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। इस मामले में अभी कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बहन, बेटियों और छात्राओं की सुरक्षा उनकी जिम्मेदारी है। छात्राओं से पूछताछ कर मामले की जांच की जाएगी।

Check Also

मुजफ्फरनगर में रोंगटे खड़े कर देने वाली हैवानियत: दोना-पत्तल फैक्ट्री से 13 मजदूर बंधनमुक्त, 24 घंटे काम, पहरे पर पिटबुल और खाने में सिर्फ नमक-रोटी

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से बंधक मजदूरी और हैवानियत की एक ऐसी खौफनाक …