Sunday , 27 September 2026

चलती वोल्वो में मचा हड़कंप! लुधियाना से आगरा जा रही बस में लगी आग, फिर जो हुआ….

बाल बाल बच्चे 50 यात्री

गौतम बुद्ध नगर, । थाना दनकौर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार की रात को एक चलती हुई वोल्वो बस में आग लग गई। बताया जाता है कि पटाखे की वजह से बस की छत पर रखे सामान में अचानक भीषण आग लग गई। चालक ने जब आग को देखा तो बस को एक्सप्रेसवे पर ही रोक दिया। पुलिस के मुताबिक इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी विजय गौतम ने बताया कि एक प्राइवेट बस पंजाब के लुधियाना से आगरा के लिए जा रही थी। जिसमें करीब 50 सवारियां बैठी हुई थी। जब बस ग्रेटर नोएडा से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते आगरा की तरफ जा रही थी। उसी दौरान बस की छत पर रखे सामान में भीषण आग लग गई। जिसकी जानकारी ड्राइवर को हुई तो उसने बस अचानक एक्सप्रेसवे पर ही रोक दिया।

इस दौरान बस के अंदर बैठे सवारियों में हड़कंप मच गया। सभी सवारी निकलकर बाहर आ गई, कुछ ने खिड़की से ही छलांग लगा दी। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मीडिया प्रभारी का कहना है कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि दिवाली को लेकर जो आतिशबाजी हो रही है। उसके चलते कोई पटाखा चलती बस की छत पर गिर गया। जिसके कारण आग लगी है।

Check Also

यूपी 2027 चुनाव: प्रयागराज में चिराग पासवान का शक्ति प्रदर्शन, ‘यूथ बोले तो’ से भरेंगे हुंकार; चुनाव आयोग को दी बड़ी नसीहत

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के प्रमुख घटक दल …