Wednesday , 24 June 2026

खत्म हुआ 500 सालों का इंतजार….प्रभु राम का भव्य मंदिर पूर्ण रुप से बनकर तैयार

अयोध्या । पूरे विश्व में प्रभु राम के भक्तों में एक अलग ही उत्साह वर्तमान में देखने को मिल रहा है। अयोध्या में आखिरकार वहां दिन आ गया। जब प्रभु राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो चुका है। राम मंदिर से जुड़ी बड़ी जानकारी ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने साझा की है। चंपत राय ने बताया कि अयोध्या में बनने वाला प्रभु राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है। इसके अलावा राम मंदिर के साथ ही परकोटे में बनाए जा रहे सभी मुख्य मंदिरों में, जिसमें भगवान शंकर, भगवान गणेश, हनुमान जी, सूर्य, भगवती माता, माता अन्नपूर्णा, शेषअवतार मंदिर पूर्ण रूप से तैयार हो चुके है। ‘

इस पर ध्वज दंड एवं कलश भी स्थापित हो चुके है। सप्त मंडप में जितने भी मंदिर हैं, जिसमें महर्षि वाल्मीकि, महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त, निषादराज, माता शबरी, माता अहिल्या के मंदिर भी पूर्ण हो चुके हैं। इसके अलावा संत तुलसीदास जटायु गिलहरी की प्रतिमा भी स्थापित हो चुकी है। दरअसल, अयोध्या में 25 नवंबर को ध्वजारोहण का कार्यक्रम होना है, इसके मौके पर 10000 विशेष मेहमान और खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच रहे है।

25 नवंबर की वह तारीख है, जब राम मंदिर से प्रधानमंत्री मोदी राम मंदिर की पूर्णता का संदेश देने वाले हैं, तब विश्व में बैठे राम भक्त भी उत्साहित होने वाले है। चंपत राय ने स्पष्ट किया कि दर्शनार्थियों की सुविधा और व्यवस्था से जुड़े सभी कार्य पूरे कर दिए गए हैं। वहीं मानचित्र अनुसार सड़कें और फर्श पर पत्थर लगाने का काम एलएंडटी द्वारा किया जा रहा है। साथ ही भूमि सौंदर्यीकरण और हरियाली का कार्य जारी है। जबकि 10 एकड़ में पंचवटी का निर्माण जीएमआर कंपनी द्वारा तेजी से किया जा रहा है।

Check Also

Lucknow Aliganj Fire: मौत का ‘बंकर’ बनी वह कोचिंग! इन 10 आत्मघाती गलतियों ने ली 15 मासूमों की जान, क्या हम अब भी चेतेंगे?

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का अलीगंज इलाका बीते दिनों एक ऐसी चीख का …