Thursday , 12 November 2026

क्यों चुना गया विशाखापत्तनम? अमेरिका के बाहर गूगल बनाएगा दूसरा सबसे बड़ा AI हब, जानिए इसके पीछे की बड़ी वजहें

गूगल अगले पाँच वर्षों में भारत में 15 अरब डॉलर का निवेश करेगा

विशाखापत्तनम । दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी गूगल भारत में बड़ा दांव लगाने जा रही है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उनकी कंपनी भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का बड़ा हब बनाने के लिए 1.33 लाख करोड़ रुपये (15 अरब डॉलर) का निवेश करने की तैयारी में है। पिचाई ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस बारे में बात की है और विशाखापत्तनम में अपने पहले एआई हब के लिए अमेरिकी तकनीकी दिग्गज की योजनाओं के बारे में उन्हें जानकारी दी है। गूगल ने विशाखापत्तनम में विशाल डेटा सेंटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस की घोषणा की है, जो अमेरिका के बाहर गूगल का सबसे बड़ा एआई हब होगा। कंपनी ने कहा कि गूगल अगले पाँच वर्षों में भारत में 15 अरब डॉलर का निवेश करेगा।

भारतीय मूल के सीईओ पिंचई ने लिखा, माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात करके बहुत अच्छा लगा, हमने विशाखापत्तनम में पहले गूगल एआई केंद्र के लिए अपनी योजनाओं को साझा किया जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।’’ पिचाई ने लिखा, यह केंद्र गीगावाट स्तरीय कंप्यूटिंग क्षमता, एक नया अंतरराष्ट्रीय सब-सी गेटवे और विशाल ऊर्जा अवसंरचना को एक साथ लाता है।

दूसरी ओर दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में भारत सरकार के कई दिग्गज मंत्री एक मंच पर दिखाई दिए। इसी कार्यक्रम में गूगल क्लाउड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) थॉमस कुरियन ने कहा, ‘‘यह अमेरिका के बाहर सबसे बड़ा एआई केंद्र होगा जिसमें हम निवेश करने जा रहे हैं। कार्यक्रम में औपचारिक समझौते पर हस्ताक्षर भी किए गए। समझौता गूगल और आंध्र प्रदेश सरकार के बीच हुआ है। इसी समझौते पर हस्ताक्षर होने के तुरंत बाद पिचाई ने एक्स पर पोस्ट किया।

समझौते के मुताबिक, अमेरिका की कंपनी गूगल अगले पांच वर्ष में विशाखापत्तनम में एक एआई केंद्र स्थापित करने के लिए 15 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगी। इसमें अदाणी समूह के साथ साझेदारी में देश का सबसे बड़ा डेटा सेंटर भी शामिल होगा। कार्यक्रम में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Check Also

Ramayana Box Office Collection Day 7: वीक डेज में भी सुनामी बनी रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’, सातवें दिन 70 करोड़ पार; अब 1000 करोड़ से महज इतने कदम दूर

मुंबई (ब्यूरो)। बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर और साउथ के रॉकिंग स्टार यश की मोस्ट अवेटेड …