Sunday , 25 October 2026

कूटू का खुला आटा बेचने पर होगी सख्त कार्यवाही : छापामार कार्यवाही से हड़कंप…. दुकानें बंद कर भागे व्यापारी

-राया में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की कार्यवाही
–

मथुरा। नवरात्रों से त्योहार का सीजन शुरू हो रहा है। दीपावली तक एक के बाद एक लगातार पर्व और त्योहार मनाए जांएगे। ऐसे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना आसान काम नहीं है। जिलाधिकारी मथुरा सीपी सिंह के निर्देश पर आगामी त्योहारों को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। कस्बा राया में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा छापामार कार्यवाही की गयी। विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही से दुकानदारों में हड़कम्प मच गया।

बाजार में टीम देखते ही दुकानदार दुकानों के शटर गिराकर इधर उधर हो गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मांट जितेन्द्र सिंह, दलवीर सिंह ने रामलीला मैदान, हाथरस मथुरा मार्ग, सादाबाद मार्ग आदि क्षेत्रो में दुकानों पर छापामार कार्यवाही की। जानकारी मिलते ही दुकानदारों ने दुंकानों को बंद करना शुरू कर दिया। इस दौरान दुकानदार अपनी दुकानों के शटर गिरा कर इधर उधर हो गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी दलवीर सिंह ने बताया जिला प्रसाशन के आदेश पर लाइसेंस व मिलावटी खाद्य पदार्थ खुले कुटु के आटे की बिक्री करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

Check Also

UP Special TET 2026: यूपी स्पेशल शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीख घोषित, एग्जाम सिटी स्लिप जारी; जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में स्पेशल शिक्षक पात्रता परीक्षा (Special TET 2026) की तैयारी कर रहे …