Sunday , 23 August 2026

कानपुर में सनसनी: पेट्रोल पंप कर्मी की निर्मम हत्या, फेंके गए शव को कुत्तों ने बनाया निवाला !

-जांच में जुटी पुलिस परिजनों से ले रही जानकारी

कानपुर । उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर के गोविंदनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात पेट्रोल पंप कर्मी की ईंट से कूच कर निर्मम हत्या कर उसके नग्न शव को निराला नगर रेलवे मैदान में फेंक दिया गया। घटनास्थल से कुछ मीटर की दूरी पर उसके कपड़े और बाइक भी बरामद हुई। मृतक का चेहरा, पेट, गर्दन, दाहिना कूल्हा और बायां हाथ कुत्तों ने नोच डाला था। आज सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पड़ताल में जुट गई है।

मृतक की पहचान नरवल थाना क्षेत्र के पालेपुर गांव निवासी राहुल अवस्थी (35) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि तीन साल पहले उसकी शादी सराय मीता पनकी निवासी माया हुई थी। वह शराब लती था शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इसलिए करीब दो साल से पति पत्नी एक ही घर में अलग-अलग रह रहे थे। पिता राम प्रकाश अवस्थी ने बताया कि वह नौबस्ता गल्ला मंडी स्थित तेल डिपो में सुरक्षा कर्मी की नौकरी करते हैं। परिवार संजय गांधी नगर में रहता है। राहुल रमईपुर स्थित हिंदुस्तान पैट्रोलियम पेट्रोल पंप में सेल्समैन था। रविवार देर रात राहुल कुछ देर में घर वापस आने के बाद बोलकर चला गया था। फिर वापस नहीं लौटा और सुबह उसकी मौत की सूचना मिली।

आज सुबह उसकी लाश निराला नगर मैदान में नग्न अवस्था में मिली। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो उसका शव क्षत- विक्षत अवस्था में मिला। उसकी जैकेट और बाइक की नंबर प्लेट के जरिए उसकी पहचान हुई। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने सोमवार को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Check Also

लखनऊ बैंक अधिकारी हत्याकांड: ‘खराब टमाटर आने पर भी पीटता था साइको पति’, दिव्या की मौत के बाद पत्रकार बहन प्रज्ञा मिश्रा ने खोले खौफनाक राज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बहुचर्चित आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक अधिकारी दिव्या मिश्रा हत्याकांड और …