Tuesday , 21 April 2026

कानपुर में बड़ा एक्शन : सात वर्षीय बच्चे का हत्याराेपित पुलिस मुठभेड़ में घायल

कानपुर । उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के बर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत सात वर्षीय बच्चे का अपहरण करके उसकी हत्या करने वाले आरोपित को पुलिस ने शुक्रवार देर रात को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। अपराेपित की बच्ची की मां पर पहले से ही गंदी नजर थी। वह उसे अपने साथ चंडीगढ़ ले जाने का दबाव बनाता था। उसके मना करने पर आरोपित ने घर के बाहर खेल रहे बच्चे का अपहरण किया और उसकी हत्या कर दी

थी।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि मूलरूप से घाटमपुर का रहने वाला माखन सोनकर पेशे से राजमिस्त्री है। बीते छह महीनों से वह बर्रा थाना क्षेत्र के हरदेव नगर में किराये के मकान में पत्नी ममता और तीन बच्चों मानवी, मयंक और आयुष (7) के साथ रहता था। उसी मकान में फतेहपुर जिले का रहने वाला आरोपित शिवम सक्सेना अपने पिता और बहन के साथ रहता है। वह दादा नगर स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। आराेपित शिवम मकान में रहने वाली शादीशुदा महिला ममता से एकतरफा प्यार करने लगा। उसने कई बार ममता को अपने साथ चंडीगढ़ ले जाने का दबाव बनाया, लेकिन उसने मना कर दिया। इसी बात की खुन्नस में शिवम ने शुक्रवार की शाम घर के बाहर खेल रहे महिला के बच्चे

आयुष (7) को चॉकलेट दिलाने के बहाने घर से बाहर ले गया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद बच्चे के शव को पांडु नदी में फेंक दिया।

डीसीपी दक्षिण ने बताया कि बच्चे के घर में दिखाई न देने पर परिजनाें ने उसकी खाेजबीन शुरू की। मां ने बर्रा थाने में बच्चे की गुमशुदी लिखवाई। पुलिस की कई टीमें बच्चे की तलाश में लगी। जांच में लगी पुलिस को एक सीसीटीवी में शिवम काे बच्चा ले जाता हुआ दिखा, लेकिन लौटते समय उसके साथ बच्चा नहीं था। इसी आधार पर पुलिस ने कुछ देर में लापता बच्चे का शव पांडू नदी से खाेज निकाला। मृत बच्चे की मां से पूछताछ में

शिवम की नीयत का पता चलने पर फाइनल हो गया की बच्चे की हत्या शिवम ने ही की है।

इसके बाद पुलिस टीम आराेपित की तलाश में जुटी और जब वह चंडीगढ़ भागने की फिराक में था तभी उसे फत्तेपुर चौराहे के पास घेर लिया गया।पुलिस टीम काे देखते ही उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में आराेपित पैर में गाेली लगने से घायल हाे गया और पकड़ लिया गया। घायल

हालत में उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घटना में अग्रिम कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आराेपित काे जेल भेजा जाएगा।

Check Also

UP Board Result 2026: खत्म होने वाला है 55 लाख छात्रों का इंतजार, जानें कब और कैसे देख पाएंगे 10वीं-12वीं के नतीजे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए …