Thursday , 18 June 2026

कानपुर में दरिंदगी : 6 साल के मासूम का अपहरण कर हत्या, सीसीटीवी ने खोला राज

कानपुर। शुक्रवार देर रात शहर के दक्षिण इलाके से रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया। दरसल, बर्रा थानाक्षेत्र से छह साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। सीसीटीवी फुटेज से मामले का खुलासा हुआ। जानकारी के मुताबिक घटना बर्रा के हरदेव नगर की है। घर के बाहर खेल रहे छह साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। बच्चा शुक्रवार दोपहर अचानक घर से गायब हुआ था।

उसकी काफी देर तक तलाश की गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब सीसीटीवी खंगाला तो मोहल्ले का रहने वाला एक युवक शिवम बच्चे को ले जाता हुआ दिखा। वापसी में शिवम अकेला आते दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और बच्चे की तलाश की गई तो उसका शव पांडु नदी में मिला। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि, मृतक आयुष सोनकर का परिवार और शिवम का परिवार एक ही मकान पर किराए पर रहता है। दोनों परिवारों के बीच काफी मन मुटाव है। आरोपी शिवम मृतक की माँ पर बुरी नजर भी रखता था। उन्होंने बताया कि, प्रथम दृष्टया गला दबाकर बच्चे की हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी। डीसीपी के मुताबिक, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा।

Check Also

‘अगला नंबर यूपी का है…’ ओम प्रकाश राजभर का सबसे बड़ा दावा, बोले- गृहमंत्री अमित शाह को सौंप दी गई है चिट्ठी, सपा में होगी ऐतिहासिक टूट!

लखनऊ।  महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल की सियासी उठापटक के बीच अब उत्तर प्रदेश की राजनीति …