Friday , 18 September 2026

एशियन गेम्स 2026: हरमनप्रीत ब्रिगेड का धमाकेदार आगाज, जापान को 8 विकेट से रौंदकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया; शेफाली का तूफान

नई दिल्ली। हाल ही में एशिया कप का खिताब जीतकर लौटी भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में अपने अभियान का शानदार आगाज किया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया ने शुक्रवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जापान को एकतरफा अंदाज में 8 विकेट से हरा दिया। सीधे क्वार्टर फाइनल खेलने उतरी भारतीय टीम ने इस धमाकेदार जीत के साथ ही टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

पावरप्ले में संभलने के बाद 57 रनों पर ढेर हुई जापानी टीम टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जापानी सलामी बल्लेबाजों ने धीमी शुरुआत जरूर की, लेकिन पावरप्ले के शुरुआती छह ओवरों में भारतीय गेंदबाजों को कोई विकेट नहीं लेने दिया। हालांकि, पावरप्ले समाप्त होते ही भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के सामने जापानी बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। सातवें ओवर से शुरू हुआ विकेटों का सिलसिला 20वें ओवर की पांचवीं गेंद तक जारी रहा, जब जापान की पूरी टीम महज 57 रनों पर सिमट गई।

श्रीचरणी की कातिलाना गेंदबाजी, झटके 4 विकेट भारतीय गेंदबाजी की स्टार रहीं श्रीचरणी, जिन्होंने सातवें ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार दो झटके देकर जापानी खेमे में खलबली मचा दी। श्रीचरणी ने अपने शानदार स्पेल में 4 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 2 मेडन फेंकते हुए मात्र 10 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उनके अलावा शेफाली वर्मा ने 2 विकेट अपने नाम किए, जबकि श्रेयांका पाटिल और दीप्ति शर्मा को 1-1 सफलता मिली। जापान की दो बल्लेबाज रन आउट हुईं। जापान की ओर से केवल दो ही बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक पहुंच सकीं, जिनमें सलामी बल्लेबाज अयाका काटो स्टाफोर्ड ने सर्वाधिक 25 रन और हारूना इवासाकी ने 10 रन बनाए।

शेफाली का तूफानी अंदाज, 5 ओवरों में खत्म हुआ मैच 58 रनों के बेहद आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए स्मृति मंधाना की जगह युवा बल्लेबाज गुनालान कामिलिनी ओपनिंग करने उतरीं, लेकिन वह दूसरे ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गईं। इसके बाद तीसरे ओवर में भारती फूलमाली भी महज 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। हालांकि, जापान की यह खुशी ज्यादा देर नहीं टिक सकी। दूसरे छोर पर मौजूद शेफाली वर्मा ने आक्रामक रुख अपनाते हुए मैदान के चारों तरफ चौकों-छक्कों की बारिश कर दी।

ऋचा घोष ने छक्के के साथ दिलाई जीत शेफाली वर्मा ने मात्र 15 गेंदों पर 6 चौके और 2 गगनचुंबी छक्कों की मदद से नाबाद 40 रनों की धुआंधार पारी खेली। उनके साथ क्रीज पर उतरीं ऋचा घोष ने भी ताबड़तोड़ अंदाज दिखाते हुए 6 गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से नाबाद 12 रन बनाए और छक्के के साथ ही मैच को 5 ओवरों में खत्म कर दिया। भारत ने मात्र 2 विकेट खोकर 30 गेंदों में लक्ष्य हासिल कर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया।

 

Check Also

निठारी कांड के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में की खुदकुशी: चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव, सुप्रीम कोर्ट ने कर दिया था बरी

हरिद्वार। देश को दहला देने वाले चर्चित निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे सुरेंद्र कोली …