Tuesday , 27 October 2026

इनामी अपराधी पर शिकंजा: धोखाधड़ी केस में फरार 50 हजार का आरोपी दबोचा गया

नोएडा । उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल के नोएडा यूनिट ने जेवर कोतवाली पुलिस के सहयोग से राजस्थान से 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश गुरदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। वह एक साल से फरार था और अपने साथी के साथ मिलकर करोड़ों रुपये के जमीन के फर्जीवाड़े में शामिल था। पुलिस आरोपित के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। वह करीब एक साल से फरार चल रहा था।

एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली कि जेवर कोतवाली में दर्ज धोखाधड़ी के एक मुकदमे में वांछित आरोपित गुरदीप सिंह देश से कहीं बाहर भागने की फिराक में है। एसटीएफ की टीम ने जेवर कोतवाली पुलिस के सहयोग से राजस्थान के भिवाड़ी क्षेत्र में पहुंचकर आरोपित गुरदीप सिंह को धर दबोचा और उसे शुक्रवार की रात को जेवर थाने लाया गया।

उनके मुताबिक पकड़ा गया आरोपित गुरदीप सिंह अलवर राजस्थान का रहने वाला है। गुरदीप सिंह ने करीब एक साल पहले अपने एक साथी के साथ मिलकर करोड़ों रुपये के जमीन के फर्जीवाड़े को अंजाम दिया था। इस मामले में जेवर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से यह फरार चल रहा था। पुलिस ने गुरदीप सिंह पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एसटीएफ की टीम ने काफी प्रयास के बाद आरोपित गुरदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Check Also

यूपी MLC चुनाव वोटर लिस्ट विवाद: ‘कंप्यूटर जातिवादी नहीं होते’, अजीबोगरीब नामों पर CEO नवदीप रिणवा का तंज; आयोग ने दिए संयम बरतने के निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव की मतदाता सूची में मतदाताओं के अजीबोगरीब नाम …