Friday , 27 November 2026

इंस्टाग्राम पर अभद्र ऑडियो लगा युवती की परिवार समेत की फोटो पोस्ट, फिर जो हुआ. ..

महोबा । उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में एक युवक ने युवती और उसके परिजनों के साथ कस्बे के ही एक युवक की फोटो जोड़कर अभद्र ऑडियो लगा इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जनपद के कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के पिता ने बताया कि 14 दिसंबर को इंटरनेट में इंस्टाग्राम आईडी और व्हाट्सएप नंबर पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी पुत्री व परिवार की फोटो के साथ मुहाल के ही एक युवक की फोटो डाल दी, जिससे दोनों परिवारों की सामाजिक छवि धूमिल हो रही है। जिसका ऑडियो क्लिप व स्क्रीन शॉट भी उसके पास मौजूद है। कुलपहाड़ थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने गुरुवार को जानकारी देते बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है, मामले की जांच की जा रही है।

Check Also

Delimitation Bill: परिसीमन विधेयक पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- यह भाजपा की सबसे बड़ी भूल साबित होगा; सदन से गैरहाजिर रहने की अटकलों पर लगाया विराम

लखनऊ। केंद्र सरकार द्वारा बुलाए गए संसद के विशेष सत्र और संभावित परिसीमन विधेयक को …