Tuesday , 25 August 2026

अब शाहजहांपुर में दरिंदगी : राजकीय मेडिकल कॉलेज में महिला से दुष्कर्म, हिरासत में आरोपित सफाईकर्मी

शाहजहांपुर । उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में सोमवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में तैनात एक सफाई कर्मी पर महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर पर चौक कोतवाली पुलिस ने प्राथिमिकी दर्ज कर आरोपित सफाईकर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर)देवेन्द्र कुमार ने बताया कि कांट थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब तीन दिन पहले उसके पति ने बीमारी के चलते अपने बड़े भाई को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। रविवार शाम को पति घर चले गए और वाे देखभाल के लिए जेठ के पास रुक गई। सोमवार सुबह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तैनात कांट क्षेत्र निवासी सफाईकर्मी जय शंकर उसे मिला जिससे वो पहले से जानती थी। उसने जेठ काे किसी अच्छे डॉक्टर से बेहतर इलाज कराने की बात कही। आरोप है कि जयशंकर उसे डॉक्टर से मिलवाने के बहाने से मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल पर ले गया। यहां मौका पाकर वो उसे जबरदस्ती शौचालय में ले जाकर दुष्कर्म किया। किसी तरह वो आरोपित के चंगुल से छूट कर पुलिस चौकी पहुंची और पुलिस को पूरी बात बताई।

एएसपी नगर ने बताया कि पीड़ित महिला को प्राथमिकी उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। उसकी तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।

Check Also

छत्रपति संभाजीनगर में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत: iPhone नहीं, 20 साल पुराना कलह और 3 एकड़ जमीन बनी वजह; अलग-अलग श्मशान में हुआ अंतिम संस्कार

छत्रपति संभाजीनगर  : महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में चांदगुडे परिवार के तीन सदस्यों की संदिग्ध …