Sunday , 7 December 2025

लखनऊ: सौ रूपये को लेकर युवकों ने की थी दोस्त की हत्या, इस तरह खुला राज़

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गाजीपुर थाना इलाके में सौ रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दोस्त ने साथी के साथ मिलकर युवक की हत्या की थी। पुलिस ने रविवार को इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपित फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुट गईं।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी शशांक सिंह ने पत्रकारों को बताया कि मूलरूप से अम्बेडकर नगर निवासी चंद्र भूषण उपाध्याय ने गाजीपुर थाना में बेटे शशि प्रकाश की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। रविवार दोपहर को एक सूचना पर पुलिस अन्य टीमों के सहयोग से कामता बस अड्डे के पास से दो लोगों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान पुलिस ने गोण्डा के खोड़ारे निवासी अखिलेश कुमार और आजमगढ़ निवासी प्रिंस यादव के रूप में की है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि अभियुक्तों ने स्वीकारा कि मृतक शशि इन्दिरा नगर में किराए के मकान में रहता था। पकड़े गए अभियुक्त उसके दोस्त और रूम पार्टनर हैं। उसके अंडर में यह लोग पार्ट टाइम जॉब करते थे। शशि ने इन दोनों दोस्तों में किसी एक को जूते खरीदने के लिए आठ सौ रुपये दिए थे। सौ रुपये बाकी था, इसी को देने के लिए वह तीनों एक जगह एकत्र हुए थे। युवकों के साथ उसका विवाद हो गया तो उन दोनों ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। वहां से सभी भाग गए । घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और तीसरे व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

Check Also

होमगार्ड जवानों को मिलेगी आयुष्मान कार्ड जैसी कैशलेस उपचार व्यवस्था : मुख्यमंत्री योगी

दुर्घटना में होमगार्ड जवान के आश्रितों को 35 से 40 लाख बीमा इमरजेंसी 112 सेवा …