Monday , 16 March 2026

लखनऊ : गाड़ी में पीछे रखी लाल नीली बत्ती से खुली फर्जी IAS की पोल, पुलिस ने गिरफ्तार कर दिखाया जेल का रास्ता

 

 
इनोवा, डिफेंडर, मर्सिडीज, फॉर्चूनर समेत 6 पास लगी महंगी गाड़िया बरामद 
 
खुद को आईएएस बताकर प्रदेश और दूसरे राज्य के कार्यक्रमों में हो चुका शामिल, कई राज्यों में की ठगी ली सरकारी सुविधा  
 
वजीरगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान कारगिल पार्क के पास से नटवरलाल को पकड़ा 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नटवरलालों की कमी नहीं जहां अभी तक फर्जी सिपाही, दरोगा, इंस्पेक्टर, सीबीआई अधिकारी बनकर जालसाज ठगी को अंजाम दे रहे थे। लेकिन अब तो फर्जी आईएएस आईपीएस बनकर मौज काट रहे जिनकी सुखसुविधा देखकर असली वाले भी हैरत में । बुधवार राजधानी के वजीरगंज थाना प्रभारी राजेश कुमार त्रिपाठी फोर्स के साथ कारगिल शहीद स्मारक के पास सघन चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार लिखी इनोवा गाड़ी काफिले के साथ गुजरते हुए नजर आई तो एक बार में तो वो भी थोड़ा घबराए लेकिन उन्होंने गाड़ियों को रोकने का इशारा किया। शीशे के पास पहुंचे सिपाही के सामने अंदर सवार व्यक्ति ने रौब के साथ आईडी कार्ड दिखाते हुए अपना परिचय सौरभ त्रिपाठी आईएएस अधिकारी के रूप में दिया। लेकिन सिपाही ने पीछे सीट पर रखी एक्स्ट्रा लाल नीली बत्ती देख ली।
 आकर साहब को बताया तो उन्हें शक हुआ पूछताछ शुरू की कागजात देखे गाड़ियों पर लगे पास चेक किए गए तो सब फर्जी निकला जिसके 6 लग्जरी गाड़ियों को सीज कर थाने लाया गया आरोपी सौरभ त्रिपाठी पुत्र डॉक्टर विनोद कुमार तिवारी निवासी जनपद मऊ से पूछताछ शुरू हुई तो कई चौकाने वाले खुलासे हुए जिसमें सौरभ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कई आईडी बना रखी जिसमें कुछ पर खुद को आईएएस अफसर तो कहीं कैबिनेट सचिव तो कहीं यूपी गवर्नमेंट में ग्रामीण विकास का सचिव लिख रखा जहां फर्जी पास लगा कर जाता है। वहां अधिकारियों और नेताओं के साथ फोटो खींचकर भौकाल कसता था। आरोपी ने कई राज्यों में बतौर सरकार का नुमाइंदा शामिल हुआ शुरुआती जांच पड़ताल में कई राज्यों में ठगी की बात भी सामने आ रही उसके पूरे सिंडिकेट के बारे में जांच पड़ताल जारी वहीं उसके पास से 11 हजार रुपए, लैपटॉप, पासबुक, समेत तमाम कागजात और 6 गाड़िया भी बरामद हुई जिनके बारे में भी जानकारियां जुटाई जा रही।

Check Also

मीरजापुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी: मायके वालों का आरोप- ‘ससुरालियों ने जहर देकर मार डाला’, जांच में जुटी पुलिस

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में एक विवाहिता की मौत के बाद हड़कंप मच …