Saturday , 17 January 2026

लखनऊ की स्वीट शॉप में आग ने मचाया तांडव, दमकल की कई गाड़ियाँ आग बुझाने में लगीं

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की एक स्वीट शॉप में आग लगने से अफरातफरी मच गई है. आग की  घटना थाना चिनहट के मटियारी चौराहे के पास अवस्थी स्वीट हाउस में हुई है. आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने की कोशिश जारी है. आग स्वीट शॉप के बेसमेंट में लगी है. सभी को वहां से बाहर निकाल दिया  गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

 

बता दें कि अवस्थी स्वीट्स एवं जनरल स्टोर एक 3 मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद है. यहां पर आग लगने के बाद दमकल की पांच गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं. हालांकि आग किन कारणों से लगी अब तक यह स्पष्ट नहीं है. समय रहते आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई. मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं. हादसे में अब तक किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है.

Check Also

अब टूटे चैंबर नहीं, अधिवक्ताओं के लिए हाईराइज बिल्डिंग में होगी चैंबर की व्यवस्थाः मुख्यमंत्री

यूपी में न्यायिक व्यवस्था से जुड़े कार्य पूरा होने में देर नहीं लगतीः मुख्यमंत्री मुख्य …