Monday , 20 April 2026

यश की ‘Toxic’ ने मचाया तहलका: 24 घंटे में 200 मिलियन व्यूज, सोशल मीडिया पर रिकॉर्ड तूफान…Dhurandhar के तो…

सोशल मीडिया पर कल से सिर्फ और सिर्फ साउथ स्टार यश छाए हुए हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसे देख हर कोई फिर से कह रहा है रॉकी भाई ने तो तूफान खड़ा कर दिया. 2 मिनट 51 सेकेंड के इस टीजर को देख हर किसी के रोगंटे खड़ हो गए हैं.

वहीं टीजर में दिखाए गए एक बोल्ड सीन ने सभी को दंग कर दिया है. इस सीन में हॉलीवुड की एक्ट्रेस नताली बर्न नजर आ रही हैं. हैरानी की बात यह है कि महज 24 घंटे में इस टीजर को 50-100 नहीं बल्कि 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

टॉक्सिक ने बनाया 200 मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TOXIC (@toxic_themovie)

 

टॉक्सिक फिल्म को लेकर केवीएन. प्रोडक्शन्स यानी जिन्होंने यह फिल्म बनाई है उनकी शेयर की हुई जानकारी के मुताबिक टीजर को अब तक 200 मिलियन लोगों ने देखा है. वहीं 5 मिलियन से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है.

 कब होगी फिल्म रिलीज?

यश की द मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस फिल्म में यश के साथ एक नहीं बल्कि 5 हीरोइन नजर आएंगी, जिनमें से दो बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं.

धुरंधर पार्ट 2 से होगा मुकाबला

हाल ही में आदित्य धर की धुरंधर ने बॉलीवुड में तबाही मचा दी थी. फिल्म की कहानी से लेकर स्टारकास्ट तक हर एक चीज ने ऑडियंस का दिल जीता. हालांकि, अब देखने को मिलेगा असली मुकाबला, क्योंकि धुरंधर पार्ट 2 भी 19 मार्च को रिलीज हो रही है. अब ऐसे में देखना होगा कि क्या धुरंधर यश की टॉक्सिक पर भारी पड़ती है या नहीं.

सोशल पर मचा टीजर का हल्ला

 

सोशल पर इस टीजर को लेकर हल्ला मच गया है. जहां एक यूजर ने कहा ‘भारतीय सिनेमा अगले स्तर पर कदम रख रहा है.’ वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि जिस फिल्म का टीजर इतना खतरनाक है, वह मूवी कितनी जबरदस्त होगी.’

Check Also

Kapil Sharma Viral Video: जब श्रुति हासन ने कपिल शर्मा से तमिल में बुलवा दी ‘गाली’, सच पता चलते ही कॉमेडियन के उड़े होश!

मुंबई: कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अपने शो में मेहमानों की खिंचाई करने …