Saturday , 11 July 2026

बरेली : एक बार फिर बंद पड़ी खेतान फैक्ट्री में तेंदुए की दस्तक…वन विभाग की टीम सक्रिय

बरेली। नवाबगंज कस्बे के फैजुल्लापुर गांव में बंद पड़ी खेतान फैक्ट्री में एक बार फिर से तेंदुए ने दस्तक दी है । जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों ने तेंदुआ देखने की पुष्टि की है। इससे क्षेत्रीय लोगों में दहशत व्याप्त है। वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी है।

लेकिन अब दूसरे तेंदुए की दस्तक से एक बार फिर क्षेत्र में हड़कंप मच गया है वन विभाग की टीम सतर्क हो गई है मौके पर पहुंचे वन रेंजर के के मिश्र ने बताया, क्षेत्र में तेदुए होने की खबर मिलने के बाद वन विभाग ने फैक्ट्री में पिंजड़ा लगा दिया है। करीब एक सप्ताह पहले एक वीडियो वायरल हुआ था उसी को लेकर परिसर में कैमरे और पिंजड़ा लगाया गया है लेकिन अभी तक अधिक बारिश की वजह से तेंदुए के पग चिन्ह नहीं मिले हैं लेकिन जांच कर रहे हैं अभी फैक्ट्री परिसर में पानी भरा हुआ जिस की वजह से कोई निशान नहीं मिल रहे हैं पानी कम होते ही अगले कार्यवाही की जाएगी।

तेंदुआ की तलाश में वन विभाग बीट अधिकारी अकबर अली,वन वाउचर मोहम्मद अशरफ,लव कुश,वन दरोगा माधव सिंह,शिवन जौहरी, आनंद सिंह आदि जुड़े हुए हैं।

Check Also

मैनपुरी में 9 साल पुराने युधिष्ठिर हत्याकांड में ऐतिहासिक फैसला : बकरियां बांधने की नसीहत देने पर ली थी जान, कोर्ट ने 4 दोषियों को सुनाई उम्रकैद!

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक बड़े फैसले की खबर सामने आ रही …