Monday , 16 March 2026

पड़ोसी राज्य नेपाल में फैला कसीनो गेम का नेटवर्क, फंस रहे भारतीय साहिबजादे !

लाडलो के लिए महफूज जगह बनी नेपाल सुरा-सुंदरी के लिए भी डर नहीं

पहले ताश के पत्ते अब कसीनो  गेम में लगाते हैं दांव

जरवल,जरवल रोड,कैसरगंज व  जिले में फैला है नेटवर्क

बहराइच ( जरवल )।
पहले साहबजादे ताश की पत्ती पर दांव लगाते थे। अब सूरा-सुंदरी के चक्कर में पड़ोसी राज्य नेपाल में जाकर कसीनो गेम खेलते हैं भारतीय साहिबजादे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसका  नेटवर्क जरवल में तो फैल ही है जरवल रोड कैसरगंज के अलावा जिले में भी इसका नेटवर्क है। जिससे धन्ना सेठ के साहबजादे नेपाल के इस जुआ के खेल में बुरी तरह फंस चुके हैं। सूत्रों का कहना है की नौजवान पीढ़ी ऐसे जुए के खेल के लिए नेपाल जाकर महफूज जगह बना चुके हैं। जहां पर उन्हें सुरा-सुंदरी भी परोसी जाती है। साथ ही ध्रुमपान करने के लिए भी घर वालों का डर नहीं रहता। वैसे सूत्रों का कहना है। कि केवल जरवल कस्बा में लगभग एक दर्जन ऐसे साहबजादे हैं जो पूरी तरह बिगड़ चुके हैं। जो नेपाल जाकर जुवा ही नहीं वह सब अनैतिक कार्य भी करते हैं जिन्हें कुछ होश ही नहीं। सूत्रों की माने तो पहले इस इलाके में ताश की पत्ती पर साहबजादे दांव लगाते थे।लेकिन अब जूए का मोबाइल पर से सट्टा फिर अब नेपाल में कसइना गेम पर उतर आए हैं। जिनका  भविष्य अंधकार में दिखाई पड़ रहा है। उन्हें रोकने-टोकने वाला नहीं। और ऐसे साहबजादे हर रोज नेपाल की सैर-सपाटा कर बाप-दादाओ की गाढ़ी कमाई को लूटा रहे हैं।

बॉक्स
बिगड़ैल रईसजादे ऐसे करते हैं नेपाल का सफर

जरवल। सूत्र बता रहे हैं कि बिगड़ैल साहबजादे दोपहर बाद नेपाल के लिए दोपहर बाद निकलते हैं। जहां पर उनकी एंट्री हो जाती हैं। साथ ही सुरा और सुंदरी भी परोसी जाती है।जिसके लिए कोई भी रोक-टोक नहीं।

Check Also

राज्यसभा चुनाव 2026: हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 सीटों पर वोटिंग जारी; क्रॉस वोटिंग के डर से बढ़ी धड़कनें

नई दिल्ली/पटना/चंडीगढ़: देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए आज का दिन …