Wednesday , 22 April 2026

देर रात गन्ने के खेतों से भटक कर गांव में घुसा तेंदुआ, जब ग्रामीणों की पड़ी नज़र. ..

ग्रामीणों ने शोर शराबा कर बमुश्किल खदेडा

आबादी के बीच तेंदुआ की मौजूदगी का वीडियो वायरल

पूरनपुर, पीलीभीत। देर रात घने कोहरे के कारण गन्ने के खेतों से निकला तेंदुआ का शावक भटक कर आबादी के बीच पंहुच गया। गांव के बीच शावक को देख ग्रामीणों में खलबली मच गई। एकत्र हुए ग्रामीणों ने शोर शराबा कर उसे खेतों की ओर खदेड़ दिया। ग्रामीणों ने गांव में चहलकदमी करते तेंदुआ का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। टीम ने मौके पर पहुंचकर पगमार्क ट्रेस किए।

गुरुवार देर रात घने कोहरे में तेंदुआ का एक शावक भटक गया। गन्ने के खेतों से निकला शावक घुंघचाई क्षेत्र के गांव गुलड़िया भूपसिंह की आबादी में घुस गया। गांव में शावक को देख खलवली मच गई। जानकारी पर लाठी डंडे लेकर दर्जनों ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने आबादी के बीच मौजूद शावक को घेर लिया। टार्च की रोशनी और शोर शराबा कर उसे दौड़ा लिया। एक घंटे तक गांव की गलियों में लुका छिपी चलती रही। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने शावक को आबादी से बाहर खदेड़ दिया। शावक गन्ने के खेतों में जाकर छुप गया। ग्रामीणों की ओर से सूचना वन विभाग को दी गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर शावक के पगमार्क ट्रेस किए। खुटार सामाजिक वानिकी रेंजर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना पर टीम को भेजा गया था। टीम निगरानी के लिए लगाई गई है। एक दिन पूर्व तेंदुआ गांव बिलंदपुर अशोक में देखा गया था।

Check Also

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड के 50 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, कल शाम 4 बजे आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के लाखों छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के लिए बड़ी …