Tuesday , 21 April 2026

चूमने पर मिला दर्दनाक जवाब : युवती ने काटी जीभ, खून से लथपथ अस्पताल पहुँचा युवक

कानपुर में जबरन किस (KISS) करने पर युवती ने शादीशुदा युवक की जीभ काट डाली। युवती खेत गई थी। तभी पीछे से युवक भी पहुंच गया। उसने युवती को जबरन पकड़ा और किस करने लगा। युवती ने विरोध किया। लेकिन वह खुद को छुड़ा न पाई। तभी युवती ने अपने दांतों से आरोपी की जीभ काट ली। जीभ दो टुकड़ों में हो गई। एक टुकड़ा जमीन पर गिरा।

जीभ से खून बहने लगा। युवक दर्द से कराहते हुए जमीन पर गिरा। राहगीरों ने देखा तो तुरंत उसके परिजन को सूचना दी। परिजन युवक और उसकी कटी जीभ को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए।

युवक के शरीर से काफी खून बह चुका था। उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी। इसलिए उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में युवक पर मुकदमा दर्ज किया है। घटना सोमवार को बिल्हौर क्षेत्र के दरियापुर गांव की है।

अब जानिए पूरा मामला दरियापुर गांव निवासी चंपी (35 साल) शादीशुदा है। घर में पत्नी और तीन बच्चे हैं। वह खेती किसानी करता है। शादी के बाद भी उसका एक लड़की से अफेयर चल रहा था। लड़की की उम्र 20 साल है। परिवार ने लड़की की शादी तय कर दी है। 20 दिसंबर को बारात आनी है।

शादी तय होने के चलते युवती ने चंपी से मिलना बंद कर दिया था। इस कारण वह परेशान था। सोमवार दोपहर युवती चूल्हा बनाने के लिए तालाब किनारे चिकनी मिट्टी लेने गई थी। युवती को अकेला देखकर चंपी भी वहां पहुंच गया। वहां उसने युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी।

जबरदस्ती किस कर रहा था युवक युवती ने विरोध किया, लेकिन वह नहीं माना और जोर-जबरदस्ती करते हुए किस करने लगा। इसी खींचतान के बीच युवक की जीभ युवती के दांतों के बीच आ गई। युवती ने जीभ को दांतों से काटकर अलग कर दिया। इससे जीभ का एक हिस्सा कटकर अलग हो गया।

घायल युवक हैलट अस्पताल रेफर इस घटना को वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा। उन्होंने घायल युवक के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन चंपी और जीभ के कटे हुए टुकड़े को लेकर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया।

युवती की मां ने बताया- गांव के लड़के ने की छेड़खानी युवती की मां ने बताया- मेरी बेटी मिट्टी लेने गई थी। तालाब से मिट्टी निकाल रही थी। पीछे से आए गांव के लड़के ने उसको पकड़ लिया। इस दौरान छेडखानी करने लगा। किसी तरह वह मिट्टी का तसला छोड़कर भागी।
शादी तय होने से युवक से नहीं मिल रही युवती इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने शिकायत की है। पीड़ित के बयान लिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। युवक-युवती के बीच अफेयर था। शादी तय होने के बाद युवती उससे नहीं मिल रही थी। वहीं, डीसीपी पश्चिमी दिनेश त्रिपाठी ने बताया- युवती की तरफ से मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Check Also

UP News: अवैध धर्मांतरण और देश के खिलाफ ‘युद्ध’ की साजिश! छांगुर बाबा समेत 8 पर NIA कोर्ट ने तय किए आरोप

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अवैध धर्मांतरण और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को उखाड़ फेंकने की …