Saturday , 2 May 2026

एक्शनः आंखों में मिर्ची झाैंकने के बाद दबा रहे थे गला तभी पहुंच गई पुलिस, फिर जो हुआ. …

-इसके बाद शाम को डकैती की योजना बने के दौरान छह दबोचे
-तीन किशारों सहित छह को डकैती की योजना बनाते हुए पकडा

मथुरा। कौन कहता है पुलिस हमेशा देरी से पहुंचती है। ऐसा कभी होता होगा अब नहीं। बदमाशों ने पहले गाडी मे दारू पी उसके बाद जब मथुरा के पास हाईवे होते हुए पहुचे तो रास्ते मे पेशाब के बहाने गाडी रुकवाने को बोला तो चालक ने गाड़ी रोक दी। बदमाशों ने पहले तो चालक की आंखों पर मिर्च डाली और जबदस्ती बंधक बना लिया लेकिन वो चिल्लाने लगा तथा उसके बाद उसके गले मे रस्सी डाल दी और मुंह दबाने लगे लेकिन तभी पीछे से यमुना एक्सप्रेस वे की पेट्रोलिंग गाड़ी आ गई तो ये लोग डर गये और चालक को वही गाडी मे छोड कर हाईवे से नीचे उतर कर भाग गये और पूरी रात व दिन कस्बे मे घूमते रहे, इनके पास वापस जाने के पैसे भी नही बचे थे तो ये लोग शाम फिर से किसी को लूटने की योजना बना ही रहे थे।

इसी दौरान पुलिस पहुंच गई और इन्हें दबोच लिया। थाना सुरीर पुलिस द्वारा लूट के अभियोग में वांछित व अन्य डकैती की योजना बनाते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। तीन बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस इनके पास से बरामद किये गये हैं। सभी को तेहरा मीरपुर सर्विस रोड पर लमतोरी मीरपुर अण्डरपास की तरफ दो किलोमीटर थाना सुरीर के पास रोहित पुत्र हनुमन्त प्रसाद निवासी भारिडिया बेलीपुर थाना इब्राहिमपुर जनपद अम्बेडकर नगर, संतोष कुमार पुत्र राम उदगार मातो निवासी सिमदाहा थाना गडपुरा जिला बेगूसराय बिहार व दीपक पुत्र तेजनारायण निवासी तारा बरिहारपुर पूर्वी थाना खोदावनपुर बेगूसराय को गिरफ्तार किया गया तथा तीन बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

अभियुक्त रोहित से एक तमंचा दो जिन्दा कारतूस, अभियुक्त सन्तोष से एक चाकू व अन्य अभियुक्तों से एक नकली पिस्टल मय होलेस्टर व चार मोबाईल व 350 रुपये नगद व तीन बैग व एक पुलिस वर्दी मय एक नेम प्लेट मय एक लाल रंग की बेल्ट, एक बुर्का, एक रस्सी, व सर्जरी ग्लव्स के साथ गिरफ्तार किया गया। रोहित व सन्तोष ने रात को अंकित को गाडी के लिये बोला तो वो तैयार हो गया और अंकित करीब 10 बजे गाडी लेकर आया तो ये लोगों योजना के अनुसार गाडी मे बैठ गये योजना के तहत तंमचा, चाकू, रस्सी, सर्जरी ग्लब्स व मिर्च लेकर आये थे। पकडे गये बदमाशों का कोई आपराधिक रिकार्ड पहले से नहीं रहा है। कार्यवाही करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अभय कुमार शर्मा थाना सुरीर, एसआई प्रबल प्रताप सिंह, एसआई मानकचन्द शर्मा, एसआई वीरेश कुमार, एसआई मनोज कुमार थाना सुरीर थे।

Check Also

अंबेडकरनगर में दिल दहला देने वाली वारदात: सऊदी में पति की दूसरी शादी से आहत मां ने 4 बच्चों को ईंट से कूचकर मारा, बंद कमरे में मिला खून से लथपथ मंजर

अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र से एक ऐसी रूह कंपा …