Friday , 17 April 2026

अवैध संबंध के शक में खूनखराबा : युवक ने दो किशोरों पर किया चाकू से हमला, फिर जो हुआ. ..

गौतमबुद्ध नगर, । प्रेमिका के साथ अवैध संबंध होने के शक पर एक युवक ने दो किशोरों के ऊपर रविवार की देर रात को चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपित को सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया है।

थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि कठैहरा रोड पर रहने वाले दो नाबालिक लड़के अमन(17) और अरशद (16) को एक व्यक्ति ने बीती रात चाकू मार दिया। उन्होंने बताया कि उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपित व्यक्ति के बारे में कुछ सबूत पुलिस के हाथ लगे हैं। साक्ष्य के आधार पर पुलिस की टीम गठित करके अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आज सुबह आरोपित सावेज को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपित को शक था कि उसकी महिला मित्र से दोनों किशोरी के संबंध हैं। उन्होंने बताया कि आरोपित को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Check Also

बीपीओ में ‘दबंग मैम’ का खौफ: बुर्के की ट्रेनिंग और जबरन नमाज, निदा खान के धर्मांतरण सिंडिकेट का ‘मलेशिया’ कनेक्शन आया सामने

नासिक: शहर के प्रतिष्ठित बीपीओ (BPO) सेक्टर से एक ऐसी सनसनीखेज खबर सामने आई है …