Friday , 17 April 2026

लखनऊ : पचास हजार के विवाद में पड़ोसी ने दिव्यांग दोस्त की बीच सड़क पर रेत डाली गर्दन

  • आरोपी हिरासत में
  • घंटों से आरोपी मृतक का कर रहा था इंतजार पैसे लौटने की बात बोलकर बुलाया था , घटना के बाद पब्लिक ने दौड़ा कर पकड़ा
  • ऑटो रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था मृतक
  • गोसाईगंज थाना क्षेत्र के उन्मेद खेड़ा मोड़ की घटना

लखनऊ। राजधानी के गोसाईगंज में दिनदहाड़े एक दिव्यांग ऑटो चालक की गर्दन उसके ही पड़ोसी ने बीच सड़क पर चाकू से रेत डाली। आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो उनके होश उड़ गए आरोपी की तरफ दौड़े तो वह भागने लगा लेकिन हिम्मत दिखाते हुए लोगों ने दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आला कत्ल बरामद किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच पड़ताल शुरू की तो सामने आया की पैसों को लेकर दोनों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। बताते चलें कि पवन रावत पुत्र स्वर्गीय शिवराम निवासी गदियाना थाना मोहनलालगंज जो दोनों पैरों से दिव्यांग था। करीब दो माह पहले उसने ऑटो खरीदा जिसे चलाकर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। वहीं उसके पड़ोस में रहने वाले दोस्त मोहित रावत को कुछ साल पहले उधार पैसे दिए थे। जिसे रोज मांगा करता लेकिन मोहित रोज टाल मटोल कर देता सोमवार पवन को मोहित ने उधार पैसे वापस देने के लिए उन्मेद खेड़ा गांव मोड़ के पास बुलाया जब पवन वहां ऑटों से पहुंचा तो मोहित सड़क पर उसका इंतजार कर रहा था।

जिसके बाद वो उसके ऑटो में बैठ गया जहां पैसों को लेकर वाद विवाद हुआ और मोहित ने धारदार चाकू से पवन की गर्दन पर कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। डीसीपी दक्षिण निपुण अग्रवाल के अनुसार सोमवार सुबह करीब दस बजे के आसपास उन्मेद खेड़ा गांव के पास खबर मिली की पवन रावत नामक युवक की हत्या हो गई मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

Check Also

नोएडा हिंसा में ‘पाकिस्तानी साजिश’ का खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए भड़काए गए मजदूर, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किया बड़ा पर्दाफाश!

नोएडा। औद्योगिक नगरी नोएडा में पिछले दिनों हुए श्रमिकों के हिंसक विरोध प्रदर्शन को लेकर …