Friday , 17 April 2026

डॉक्टर नें माँ और पत्नी के इलाज में बरती थी लापरवाही, बनाया था ज्यादा बिल, नाराज़ रेलवे कर्मी नें अपहरण और. …

डॉक्टर नें माँ और पत्नी के इलाज में बरती थी लापरवाही, बनाया था ज्यादा बिल, उसी से नाराज़ रेलवे कर्मी नें अपहरण और फिरौती का रचा था खेल

लेटर भेज कर एमसीसी अस्पताल के मालिक से बीस लाख मांगने की घटना का हुआ पर्दाफाश

कृष्णा नगर पुलिस को मिली सफलता

लखनऊ। राजधानी की कृष्णा नगर पुलिस और दक्षिण जोन की सर्विलेंस क्राइम टीम नें सोमवार एमसीसी अस्पताल के मालिक को लेटर भेज कर बीस लाख की फिरौती मांगने के मामले में रेलवे लाइन के दो टेक्निशियन को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की बताते चले कि 27अगस्त को देवेश रजानी नें मामला दर्ज कराते हुए बताया की अंजान रिक्शा चालक नें उनके अस्पताल के गार्ड को लेटर देकर चला गया। जिसमें 20 लाख की रंगदारी और ना देने पर जान से मारने की बाते लिखी थी। पुलिस नें तुरंत मुक़दमा दर्ज कर मामले की जाँच पड़ताल शुरू की जिसमें सोमवार कामयाबी हासिल करते हुए दो रेलवे कर्मी उमेश कुमार मौर्या पुत्र श्याम लाल, सुजीत कुमार लोधी पुत्र स्व मुन्ना लाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि एमसीसी अस्पताल में इलाज के माँ और पत्नी को भर्ती कराया था। जिसमें इलाज सही से ना करने और पैसों को लेकर मालिक देवेश राजानी से विवाद हो गया था। जिसके बाद से हम लोगों नें उन्हें सबक सिखाने के लिए फिरौती का खेल खेला। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया।

Check Also

नोएडा हिंसा में ‘पाकिस्तानी साजिश’ का खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए भड़काए गए मजदूर, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किया बड़ा पर्दाफाश!

नोएडा। औद्योगिक नगरी नोएडा में पिछले दिनों हुए श्रमिकों के हिंसक विरोध प्रदर्शन को लेकर …