Monday , 16 March 2026

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, मौके से फरार

Etava

इटावा । उत्तरप्रदेश के इटावा जनपद में थाना भरथना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक की कुल्हाड़ी से कटकर निमर्मता से हत्या कर दी गई हत्या की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई हत्या का आरोप मृतक युवक की पत्नी और उसके प्रेमी पर है जो कि हत्या की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गई है पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

मृतक युवक रणवीर के भाई लालू ने बताया कि उसके भाई की शादी 2018 में पूजा से हुई थी। काफी समय से पूजा का प्रेम प्रसंग अर्पित नाम के युवक से चल रहा था। इस बात की जानकारी पूजा के परिवार के लोगों को भी दी गई थी लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया था और रणवीर पूजा के अवैध संबंध का विरोध करता था। इसी वजह से पत्नी पूजा ने अपने प्रेमी अर्पित के साथ मिलकर रणवीर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है। हत्या की वारदात को अंजाम देकर पूजा अपनी दो छोटी बच्चियों को लेकर फरार हो गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि थाना भरथना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ियापुर गांव में रणवीर नाम के युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर घटना में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। मृतक के परिजनों के अनुसार हत्या की वारदात को उसकी पत्नी पूजा और प्रेमी अर्पित ने अंजाम दी है जो कि मौके से फरार है पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Check Also

बुलंदशहर: अनिल मावी हत्याकांड के आरोपी भगोड़ा घोषित, दिनदहाड़े हत्या से दहल गया था जौली गांव

बुलंदशहर। सिकंदराबाद के चर्चित अनिल मावी हत्याकांड में पुलिस ने शिकंजा कसते हुए तीन मुख्य …