Thursday , 1 October 2026

Aaj Ka Rashifal 2026: सावन के पहले सोमवार पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल

 नई दिल्ली। आज सावन माह का पहला सोमवार है, जो देवों के देव महादेव की विशेष कृपा और पूजा-अर्चना का पावन दिन माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, आज का दिन कई राशियों के लिए धन लाभ, करियर में अभूतपूर्व प्रगति, व्यापार में मुनाफा और पारिवारिक जीवन में खुशियां लेकर आ सकता है। वहीं कुछ राशियों को लेनदेन और स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि (Aries)

सावन की पहली सोमवारी मेष राशि के जातकों के लिए नई खुशियां और संभावनाएं लेकर आ रही है। यदि आप पार्टनरशिप में नया बिजनेस शुरू करने का विचार कर रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं को अच्छे अवसर मिलने के प्रबल संकेत हैं।

वृषभ राशि (Taurus)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ विचारों में मतभेद हो सकता है, जिससे अनबन की स्थिति बन सकती है। हालांकि, घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है और परिवार के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अवसरों से भरा रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे छात्रों को सफलता हाथ लगेगी। दोस्तों के साथ खुशनुमा समय बिताने का मौका मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन कामकाज में काफी व्यस्त बीतेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह आपके बिजनेस में काफी काम आ सकती है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा और पुराने मित्र से बातचीत मन को प्रसन्न करेगी। वाणी में मधुरता बनाए रखें और बहसबाजी से बचें।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन विशेष उपलब्धियों भरा रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे और व्यापारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा, जिससे आप हर चुनौती का डटकर सामना कर पाएंगे।

कन्या राशि (Virgo)

आज व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल होने की संभावना है, लेकिन किसी भी फैसले में जल्दबाजी न दिखाएं। आज का दिन थोड़ा खर्चीला रह सकता है। अपनी गुप्त बातें या व्यापारिक योजनाएं किसी बाहरी व्यक्ति से साझा करने से बचें।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लव लाइफ और शादीशुदा जिंदगी में मिठास और नजदीकियां बढ़ेंगी। कार्यस्थल पर आपकी अतिरिक्त मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। हालांकि, पैसों के लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। किसी भी बड़े या शुभ कार्य की शुरुआत से पहले घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद अवश्य लें। आर्थिक मामलों में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

आज किस्मत का पूरा साथ मिलने की उम्मीद है। धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी। हालांकि, दिनभर स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें और बेफिजूल के खर्चों पर नियंत्रण लगाएं।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वाले जातकों को आज थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के लिहाज से दिन उत्तम रहेगा। दिनभर धैर्य बनाए रखें, शाम होते-होते परिस्थितियां आपके अनुकूल होने लगेंगी और अटके काम पूरे होंगे।

कुंभ राशि (Kumbh)

आज बिजनेस और काम-धंधे में बड़ा आर्थिक मुनाफा होने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा और पारिवारिक मनमुटाव दूर होंगे। किसी बात को लेकर बेवजह तनाव न लें, अपने मन को शांत रखें।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन बीतेगा। व्यापार में अचानक धन लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव संभव है, लेकिन चिंता की बात नहीं है। कपल्स अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे।

Check Also

मौसम का मिजाज : एमपी और हिमाचल से मानसून की विदाई शुरू, नेपाल में भारी बारिश से यूपी-बिहार में बाढ़ का तांडव; सारण में टूटा तटबंध

देश के विभिन्न राज्यों में मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। …