Sunday , 21 June 2026

अब तक 31….भागीरथपुरा में दूषित पानी से संक्रमित एक और मौत…लगातार हो रही मौतों से दहशत का माहौल

CJ024dAvsVibHoO 100100 news

इन्दौर भागीरथपुरा में इन्दौर नगर निगम द्वारा सप्लाई पानी से एक और मौत के बाद अब यहां हुई मौतों का आंकड़ा 31 तक पहुंच गया है। भागीरथपुरा में आज 72 वर्षीय एकनाथ सूर्यवंशी की भी मौत हो गई। इसके पहले एक महिला लक्ष्मी रजक जैन उसके पहले क्षेत्र ही नहीं शहर और प्रदेश के जाने-माने पहलवान खूबचंद पिता गन्नूदास उम्र पचहत्तर साल की मौत हो गई थी। वहीं गत रविवार के पहले 75 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक और कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष राजाराम बौरासी और 63 साल के बद्री प्रसाद और विद्या बाई उम्र बयासी साल की अरबिंदो अस्पताल में मौत हो गई थी।

भागीरथपुरा में आज दूषित पानी से एकनाथ सूर्यवंशी उम्र बहत्तर वर्ष की मौत के बाद कुल मौतों का आंकड़ा 31 तक पहुंच चुका है। वहीं इलाके में लगातार हो रही मौतों से दहशत का माहौल बना हुआ है। बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी अपने इन्दौर प्रवास के दौरान जब बॉम्बे हॉस्पिटल में मरीजों से मिलने पहुंचे थे। तब उन्होंने एकनाथ सूर्यवंशी के बेटे से मुलाकात कर उनका हाल पूछा था। एकनाथ सूर्यवंशी को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद 29 दिसंबर 2025 को पहले शैल्बी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें 3 जनवरी 2026 को बॉम्बे हॉस्पिटल रेफर किया गया। यहां 4 जनवरी को उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया। उनका इलाज करीब 30 दिनों तक चला, जिसमें वे 25 दिन से अधिक समय तक वेंटिलेटर पर रहे। गुरुवार शाम को परिजन अपनी सहमति से उन्हें डिस्चार्ज कराकर घर ले आए थे, जहां उनकी मौत हो गई।

एकनाथ सूर्यवंशी की मौत को लेकर डॉक्टरों का कहना है कि उनकी दोनों किडनियां फेल हो चुकी थीं, लिवर खराब था और बीमारी का असर हार्ट और ब्रेन तक पहुंच गया था। दूषित पानी के कारण ज्यादातर मरीजों में मल्टी ऑर्गन फेल्योर की स्थिति बनी।

ज्ञात हो कि स्वर्गीय सूर्यवंशी जल संसाधन विभाग में 1983 से दैनिक वेतन भोगी के रूप में कार्यरत रहे थे। कई वर्षों बाद उन्हें स्थायी किया गया, लेकिन उस समय उनका वेतन करीब 18 हजार रुपए था और उन्हें पेंशन सहित अन्य सेवा लाभ नहीं मिल पाए। इसी को लेकर उनका मामला हाई कोर्ट में लंबित है।

Check Also

मुजफ्फरपुर में सनसनीखेज वारदात: नवविवाहित युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में पत्नी की बेवफाई का खौफनाक सच आया सामने

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बेहद दिल दहला देने वाला और हैरान करने …