चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने दक्षिण की राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया है। सुपरस्टार ‘थलापति’ विजय की भारी मतों से जीत के बाद जहां उनके समर्थकों में जश्न का माहौल है, वहीं सोशल मीडिया पर उनकी कथित लेडीलव और मशहूर अभिनेत्री तृषा कृष्णन की चर्चा भी जोरों पर है। दरअसल, तृषा का एक दशक से भी ज्यादा पुराना वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जिसे देख लोग कह रहे हैं कि एक्ट्रेस ने अपनी किस्मत पहले ही लिख दी थी।
विजय की जीत और तृषा का ‘बर्थडे कनेक्शन’
दिलचस्प बात यह है कि 4 मई को जब तमिलनाडु चुनाव के नतीजे घोषित हुए और विजय की जीत पर मुहर लगी, उसी दिन तृषा कृष्णन का जन्मदिन भी था। लोग इसे महज संयोग नहीं बल्कि तृषा का ‘मेनिफेस्टेशन पावर’ बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है कि तृषा के लिए इससे बड़ा बर्थडे गिफ्ट और क्या हो सकता है। उनकी दोस्त चार्मी कौर के उस पुराने बयान को भी याद किया जा रहा है जिसमें उन्होंने इशारों-इशारों में तृषा को विजय के लिए ‘लेडी लक’ बताया था।
2004 का वीडियो: ‘देखते रहिए, मैं एक दिन मुख्यमंत्री बनूंगी’
ट्विटर (X) पर ‘छोटा डॉन’ नाम के हैंडल से शेयर किया गया तृषा का 22 साल पुराना वीडियो अब टॉक ऑफ द टाउन बन गया है। यह इंटरव्यू साल 2004 का है जो ‘सन टीवी’ पर प्रसारित हुआ था। वीडियो में जब होस्ट तृषा से पूछता है कि मॉडलिंग और एक्टिंग के बाद अब आगे क्या? इस पर तृषा बेहद आत्मविश्वास के साथ जवाब देती हैं, “मुझे सीएम (मुख्यमंत्री) बनना है।”
जब होस्ट ने हैरानी से पूछा कि यह कैसे होगा, तो तृषा ने कहा था, “मैं सच कह रही हूं, देखिएगा… चाहे 10 साल लगें या 15 साल, आप बस देखते रहिएगा, मैं आपको बताऊंगी।” जब उनसे पूछा गया कि सीएम बनकर वह क्या करेंगी, तो उन्होंने हंसते हुए कहा था, “पहले मुझे वोट तो डालिए।”
जयाललिता से हो रही तुलना, क्या बनेंगी डिप्टी सीएम?
इस वीडियो के वायरल होते ही फैंस तृषा की तुलना दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता से कर रहे हैं। जयललिता भी फिल्मों से राजनीति में आई थीं और तमिलनाडु पर राज किया था। कमेंट सेक्शन में लोग लिख रहे हैं, “24 घंटे में एक बार जुबान पर सरस्वती बैठती हैं, तृषा ने अपनी भविष्यवाणी खुद कर दी थी।” कुछ यूजर्स तो यहां तक कयास लगा रहे हैं कि विजय की सरकार में तृषा को ‘डिप्टी सीएम’ का पद मिल सकता है।
विजय और संगीता के बीच तृषा का नाम?
विजय की राजनीतिक जीत के साथ उनकी पर्सनल लाइफ के विवाद भी फिर से उभर आए हैं। विजय की पत्नी संगीता के साथ उनके अनबन की खबरें लंबे समय से हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगीता ने विजय पर किसी दूसरी महिला के साथ संबंध होने का आरोप लगाया है, जिसका इशारा अक्सर तृषा की ओर होता है।
विजय और तृषा के अफेयर की अफवाहें तब और पुख्ता हो गईं जब 4 मई की सुबह तृषा मंदिर में नजर आईं और विजय की जीत पक्की होते ही वह उन्हें बधाई देने उनके घर पहुंच गईं। फिलहाल, तमिलनाडु की राजनीति और फिल्मी गलियारों में ‘विजय-तृषा’ की यह जोड़ी सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है।
voice of india
