Tuesday , 16 June 2026

टी20 वर्ल्ड कप और IPL के बाद बजेगी शहनाई : क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज इसी साल रचाएंगे शादी, तारीख जल्द होगी फाइनल

FkUo5 ZFse oW9s 100110 news

नई दिल्ली  । क्रिकेटर रिंकू सिंह सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ इसी साल जून में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। रिंक अभी आईसीसी टी20 विश्वकप के लिए टीम के साथ हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार उनकी शादी की तारीख शीघ्र ही सामने आयेगी। रिंकू और प्रिया की सगाई पिछले साल लखनऊ में हुई थी।

1Sv3lpXdyqcKsMEj4C7B

इसमें कई दिग्गज राजनेता और क्रिकेटर भी शामिल हुए थे। पहले दोनों के शादी को लेकर 18 नवंबर 2025 की तारीख सामने आई थी पर रिंकू के व्यस्त होने के कारण इसे टाल दिया गया था। रिंकू की सगाई की तस्वीरों को प्रशंसकों ने खूब पसंद किया था। प्रिया के साथ उनके रिश्ते की खबर सोशल मीडिया पर छायी रही थी।

सगाई की तस्वीरें और डांस के वीडियो भी प्रशंसकों ने जमकर पसंद किये थे। रिंकू आईपीएल 2024 के बाद से ही भारतीय टीम के साथ हैं। अभी वह टी20 विश्वकप में व्यस्त हैं। विश्वकप 7 फरवरी से शुरु होने वाला है। इसके बाद 26 मार्च से 31 मई के बीच आईपीएल मुकाबले होंगे। इसके बाद ही रिंकू और प्रिया की शादी होगी। रिंकू भारतीय टी20 टीम में शामिल हैं। इसके अलावा वह आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) की ओर से खेलते हैं।

Check Also

Bada Mangal 2026: जेठ के बड़े मंगलवार पर ऐसे करें बजरंगबली को प्रसन्न, बरसेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

सनातन परंपरा में संकटमोचन कहलाने वाले हनुमान जी की पूजा के लिए मंगलवार का दिन …