![]()
नई दिल्ली। गूगल की बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन सीरीज ‘पिक्सल 11’ (Pixel 11 Series) के आधिकारिक लॉन्च से पहले ही इसकी पूरी जानकारी लीक होने का दावा किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 12 अगस्त को आयोजित होने वाले ‘मेड बाय गूगल’ (Made by Google) इवेंट में इस फ्लैगशिप सीरीज से पर्दा उठाया जा सकता है।
लॉन्च से ठीक पहले पिक्सल 11 सीरीज के चारों मॉडल्स—पिक्सल 11, पिक्सल 11 प्रो, पिक्सल 11 प्रो एक्सएल और फोल्डेबल फोन पिक्सल 11 प्रो फोल्ड की संभावित कीमतें, कैमरा सेटअप, डिस्प्ले, बैटरी और प्रोसेसर की डिटेल्स इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं।
लीक में सामने आई चारों मॉडल्स की संभावित कीमतें
एंड्रॉयड हेडलाइंस की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल इस बार अपने पिक्सल 10 सीरीज के सक्सेसर के रूप में चार प्रीमियम मॉडल बाजार में उतारेगा:
-
Google Pixel 11: अमेरिका में इसकी शुरुआती कीमत $899 (लगभग 75,000 रुपये) और यूरोप में €999 रहने की उम्मीद है।
-
Google Pixel 11 Pro: इसकी संभावित कीमत अमेरिका में $1,099 और यूरोप में €1,199 बताई गई है।
-
Google Pixel 11 Pro XL: बड़ी स्क्रीन वाला यह मॉडल अमेरिका में $1,299 की शुरुआती कीमत पर आ सकता है।
-
Google Pixel 11 Pro Fold: सीरीज का सबसे महंगा फोल्डेबल स्मार्टफोन $1,899 (यूरोप में €1,999) की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।
Google Pixel 11: 120Hz डिस्प्ले और दमदार Tensor G6 चिप
लीक जानकारी के मुताबिक, बेस मॉडल यानी पिक्सल 11 में 6.3-इंच की Actua OLED डिस्प्ले मिल सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगी। सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का प्रोटेक्शन मिलेगा।
परफॉर्मेंस और कैमरा:
फोन में नया Tensor G6 चिपसेट और टाइटन M3 सुरक्षा चिप दी जाएगी। इसमें 48MP का मुख्य कैमरा, 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10.5MP का सेल्फी कैमरा होगा। इसमें 4,985mAh की बैटरी, 30W वायर्ड चार्जिंग, Qi2 वायरलेस चार्जिंग और लेटेस्ट Android 17 का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
Pixel 11 Pro और Pro XL: 1TB स्टोरेज और 120X जूम का पावरहाउस
प्रो मॉडल्स में गूगल ने कैमरा और डिस्प्ले टेक्नोलॉजी पर सबसे ज्यादा जोर दिया है:
-
Pixel 11 Pro: इसमें 6.3-इंच की Super Actua LTPO OLED डिस्प्ले (3,600 निट्स ब्राइटनेस) होगी। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50MP मुख्य सेंसर, 48MP अल्ट्रा-वाइड, और 48MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (5X ऑप्टिकल जूम और 120X प्रो जूम) के साथ 42MP का धांसू फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
-
Pixel 11 Pro XL: इसमें 6.8-इंच की विशाल डिस्प्ले, 5,115mAh की बड़ी बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और 16GB रैम के साथ 1TB तक का इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन देखने को मिलेगा।
Pixel 11 Pro Fold: 8-इंच की फोल्डेबल स्क्रीन और 5X ऑप्टिकल जूम
सीरीज के प्रीमियम फोल्डेबल फोन ‘पिक्सल 11 प्रो फोल्ड’ में 8-इंच की इनर ओएलईडी डिस्प्ले और 6.4-इंच की कवर स्क्रीन दी जा सकती है। दोनों ही स्क्रीन्स 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेंगी।
इसमें Tensor G6 प्रोसेसर, 48MP मुख्य कैमरा, 10.8MP पेरिस्कोप लेंस (30X सुपर जूम), दो 10MP के सेल्फी कैमरे और 4,806mAh की बैटरी मिलने की संभावना है।
12 अगस्त को हो सकता है ग्रैंड इवेंट
टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि गूगल 12 अगस्त को अपने मेड बाय गूगल इवेंट में पिक्सल 11 सीरीज के साथ-साथ अपनी नई पिक्सल वॉच और पिक्सल बड्स (Pixel Buds) को भी लॉन्च कर सकता है। हालांकि, इन लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स की आधिकारिक पुष्टि के लिए लॉन्च इवेंट का इंतजार करना होगा।
voice of india