Sunday , 10 May 2026

शपथ ग्रहण में टोका-टाकी: जब CM बनते ही राज्यपाल ने थलपति विजय को बीच में रोका, फिर जो हुआ देख दंग रह गए लोग

चेन्नई: दक्षिण भारतीय फिल्मों के मेगास्टार और ‘तमिलगा वेट्री कज़गम’ (TVK) के अध्यक्ष थलपति विजय अब आधिकारिक तौर पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं। रविवार, 10 मई 2026 को चेन्नई का जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम एक ऐतिहासिक पल का गवाह बना, जहां जोश और जुनून के बीच विजय ने राज्य की कमान संभाली। हालांकि, शपथ ग्रहण के दौरान एक ऐसा वाक्या हुआ जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया, जब राज्यपाल को बीच में हस्तक्षेप करना पड़ा।

शपथ के दौरान क्या हुआ? राज्यपाल ने क्यों टोका?

चेन्नई के खचाखच भरे स्टेडियम में जब राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर विजय को पद और गोपनीयता की शपथ दिला रहे थे, तब थलपति विजय भावुक नजर आए। निर्धारित लाइनों को पढ़ते समय विजय जोश में आकर कुछ अतिरिक्त बातें कहने लगे, जो आधिकारिक शपथ पत्र का हिस्सा नहीं थीं। इस पर राज्यपाल ने तुरंत उन्हें टोकते हुए प्रोटोकॉल की याद दिलाई। राज्यपाल ने विजय को सहज करते हुए समझाया कि उन्हें केवल वही शब्द दोहराने हैं जो लिखित दस्तावेज में दिए गए हैं। इसके बाद विजय ने ‘नान’ (मैं) कहते हुए अपना पूरा नाम ‘सी. जोसेफ विजय’ बोलकर तमिल भाषा में शपथ पूरी की।

राहुल गांधी बने साक्षी, तृषा कृष्णन की मौजूदगी ने खींचा ध्यान

इस भव्य समारोह में राजनीति और फिल्मी जगत की दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी विशेष रूप से इस शपथ ग्रहण का हिस्सा बनने चेन्नई पहुंचे। मंच पर विजय के माता-पिता के साथ-साथ उनकी चर्चित को-एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की मौजूदगी ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। जैसे ही विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, पूरा स्टेडियम ‘थलपति-थलपति’ के नारों और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

विजय की ‘टीम 9’: इन दिग्गजों ने ली मंत्री पद की शपथ

मुख्यमंत्री विजय के साथ उनके मंत्रिमंडल के 9 खास सहयोगियों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। इस नई कैबिनेट में अनुभव और युवा जोश का मिश्रण देखने को मिल रहा है। शपथ लेने वाले मंत्रियों में एन. आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, वरिष्ठ नेता केए सेंगोट्टैयन, पी. वेंकेटरामनन, आर. निर्मलकुमार, तमिल एक्टर-डायरेक्टर राजमोहन, टी. के. प्रभु और एस कीर्तना शामिल हैं।

बहुमत का गणित और 13 मई की समयसीमा

तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों में से टीवीके (TVK) 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन बहुमत के आंकड़े से थोड़ी दूर रह गई थी। भारी सियासी उठापटक के बाद शनिवार, 9 मई को विजय ने 121 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा। सरकार तो बन गई है, लेकिन असली परीक्षा अभी बाकी है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री विजय को 13 मई या उससे पहले विधानसभा के पटल पर अपना बहुमत साबित करने का निर्देश दिया है।

Check Also

UP Cabinet Expansion: योगी सरकार का मास्टरस्ट्रोक! 8 नए मंत्रियों ने ली शपथ, 2027 के लिए BJP ने बिछा दी ‘सियासी बिसात’

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत में आज का दिन बेहद अहम रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …