नई दिल्ली: आज के दौर में जब हर कोई नौकरी की भागदौड़ और ऑफिस की ‘चिक-चिक’ से परेशान है, तब घर से शुरू होने वाला एक छोटा सा बिजनेस लोगों की तकदीर बदल रहा है। अगर आप भी कम निवेश में बंपर मुनाफे वाला काम ढूंढ रहे हैं, तो मशरूम की खेती (Mushroom Farming) आपके लिए ‘अलादीन का चिराग’ साबित हो सकती है। इसे कृषि जगत में ‘सफेद सोना’ कहा जाता है, क्योंकि इसमें जोखिम कम और कमाई की गारंटी ज्यादा है। सबसे खास बात यह है कि इसके लिए आपको किसी बड़े खेत की नहीं, बल्कि अपने घर के एक छोटे से खाली कमरे की जरूरत है।
दीपावली से होली तक का ‘गोल्डन पीरियड’, 4 महीने में बनें लखपति
मशरूम की खेती की सबसे बड़ी खूबी इसका सीजनल होना है। मुख्य रूप से यह ठंडी के मौसम में सबसे ज्यादा फलती-फूलती है। आप दीपावली के आसपास इसकी शुरुआत कर होली तक अपनी फसल निकाल सकते हैं। यानी साल के केवल 4 महीने मेहनत करके आप इतनी मोटी कमाई कर सकते हैं जो आपकी साल भर की जरूरतों को पूरा कर दे। आजकल शादी-ब्याह, पार्टियों और होटलों के मेन्यू में मशरूम की डिमांड इतनी बढ़ गई है कि बाजार में आते ही यह हाथों-हाथ बिक जाता है।
कम जगह, मामूली निवेश और घर बैठे सारा सामान
मशरूम उगाने के लिए आपको धूप या खुले मैदान की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि एक अंधेरा और बंद कमरा इसके लिए सबसे उपयुक्त है। आजकल मशरूम के बीज (Spawn) और कच्चा माल (Raw Material) उपलब्ध कराने वाले डीलर सीधे आपके घर तक सामान पहुंचा देते हैं। एक बार सेटअप लगाने के बाद आपको बस इसकी नमी और तापमान का थोड़ा ध्यान रखना होता है। बहुत ही कम समय में आपकी फसल कटाई के लिए तैयार हो जाती है।
मुनाफे का गणित: 150 रुपये किलो बिकेगा तो भी बरसेगा पैसा
बाजार में मशरूम का रिटेल भाव 200 रुपये प्रति किलो तक रहता है। लेकिन अगर आप थोक भाव में 150 रुपये किलो भी बेचते हैं, तो मुनाफे का आंकड़ा चौंकाने वाला है:
-
रोजाना की कमाई: यदि आप एक छोटे कमरे से रोजाना 15 से 20 किलो मशरूम निकालते हैं, तो आपकी दैनिक आय 2,200 रुपये से 3,000 रुपये तक होगी।
-
महीने की सेल: इस हिसाब से महीने भर की कुल बिक्री 60,000 रुपये से 90,000 रुपये के बीच बैठती है।
-
नेट प्रॉफिट: बीज, खाद और बिजली का खर्च निकालने के बाद भी आप शुरुआती स्तर पर 40,000 से 50,000 रुपये शुद्ध मुनाफा कमा सकते हैं।
जैसे-जैसे आप इस काम का विस्तार करेंगे और कमरों की संख्या बढ़ाएंगे, आपकी महीने की कमाई बहुत आसानी से 1 लाख रुपये के पार पहुंच सकती है।
मार्केटिंग की नहीं है टेंशन
मशरूम की बढ़ती लोकप्रियता के कारण इसकी मार्केटिंग बहुत आसान है। आप अपने नजदीकी सब्जी मंडी, स्थानीय होटलों या सीधे रेस्टोरेंट से संपर्क कर सकते हैं। इसकी शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए इसे सुखाकर या पाउडर बनाकर भी बेचा जा सकता है, जिससे मुनाफा दोगुना हो जाता है।
voice of india
