Thursday , 30 July 2026

मौसम का महाप्रकोप: 16 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, केदारनाथ यात्रा रुकी; यूपी में नदियां उफान पर, सैकड़ों परिवारों ने छोड़ा घर. ..देखें तस्वीरें 

नई दिल्ली। देशभर में मानसूनी बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को राजस्थान सहित देश के 16 राज्यों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं, वहीं मैदानी इलाकों में उफनाती नदियों के कारण बाढ़ और कटान का खतरा मंडरा रहा है। जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और कई इलाकों में सुरक्षा के लिहाज से अलर्ट घोषित किया गया है।

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से केदारनाथ ट्रैक बंद, बाल-बाल बची तीर्थयात्री की जान

देवभूमि उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में आफत की बारिश आफत बनकर बरस रही है। गुरुवार सुबह रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी जिलों में भीषण लैंडस्लाइड हुई। गौरीकुंड के पास पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण केदारनाथ ट्रैकिंग रूट को पूरी तरह बंद कर दिया गया है और तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया है। रुद्रप्रयाग के सिल्ली में मलबा आने से हाईवे बाधित हुआ, जबकि एक पेट्रोल पंप के पास बोल्डर गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं हरिद्वार में गंगाजल भरते समय तेज बहाव में बहे एक युवक को SDRF की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए सुरक्षित बचा लिया।

उत्तर प्रदेश: उफान पर नदियां, बलिया में 100 से ज्यादा परिवारों का पलायन

उत्तर प्रदेश में सरयू और घाघरा नदियों के रौद्र रूप ने तबाही मचा रखी है। बलिया जिले में सरयू नदी के तेज कटाव और गांवों में पानी घुसने के कारण 2 मकान नदी में समा गए, जबकि कई घरों के नीचे की जमीन पूरी तरह बह गई है। डर के साए में जी रहे 100 से अधिक परिवार अपने आशियाने छोड़कर सुरक्षित जगहों पर शरण लेने को मजबूर हैं। उधर गोंडा में घाघरा नदी का जलस्तर घटने से कटान और तेज हो गया है, जिससे कई बीघा उपजाऊ जमीन और विशाल पेड़ नदी में समा चुके हैं। वाराणसी में भी गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से 50 से अधिक छोटे-बड़े मंदिर जलमग्न हो गए हैं।

जम्मू-कश्मीर: स्कूल की दीवार ढही, कारगिल-लेह नेशनल हाईवे ब्लॉक

पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर में भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। राजौरी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते एक गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल की इमारत की दीवार ढह गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं अक्चमल के पास भारी भूस्खलन के बाद रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कारगिल-लेह नेशनल हाईवे पूरी तरह ब्लॉक हो गया है। सड़क पर मलबा आने के कारण सभी तरह की गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई है और प्रशासनिक टीमें मार्ग को साफ करने में जुटी हैं।

देशभर से बारिश-बाढ़ की तस्वीरें

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में पहाड़ी से बोल्डर गिरने से एक कार दब गई
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में पहाड़ी से बोल्डर गिरने से एक कार दब गई
उत्तराखंड में उत्तरकाशी के स्याना चट्टी क्षेत्र में बड़ा पत्थर सड़क पर आ गिरा।
उत्तराखंड में उत्तरकाशी के स्याना चट्टी क्षेत्र में बड़ा पत्थर सड़क पर आ गिरा।
देहरादून की जाखन नदी में बही 12 साल की बच्ची की जान फौजी और तीन युवकों ने बचाई।
देहरादून की जाखन नदी में बही 12 साल की बच्ची की जान फौजी और तीन युवकों ने बचाई।
यूपी के बलिया में सरयू के किनारों पर हो रहे कटाव से 2 मकान नदी में समा गए।
यूपी के बलिया में सरयू के किनारों पर हो रहे कटाव से 2 मकान नदी में समा गए।
राजस्थान के चूरू में गुरुवार सुबह तेज बारिश के बाद बाजारों में 3 फीट तक पानी भर गया।
राजस्थान के चूरू में गुरुवार सुबह तेज बारिश के बाद बाजारों में 3 फीट तक पानी भर गया।
राजस्थान के प्रतापगढ़ में तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भरा।
राजस्थान के प्रतापगढ़ में तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भरा।
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में बहे दंपती का शव और उनकी कार 4 दिन बाद मिले।
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में बहे दंपती का शव और उनकी कार 4 दिन बाद मिले।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में ब्रिज नहीं होने से नदी पार करके जाते लोग।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में ब्रिज नहीं होने से नदी पार करके जाते लोग।

Check Also

E20 पेट्रोल से घटेगा माइलेज या खराब होगा इंजन? संसद में नितिन गडकरी ने दिया यह बड़ा जवाब

नई दिल्ली । देश भर में पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण यानी E20 फ्यूल …