यरूशलेम/बेरुत। इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच जारी संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। सीजफायर की खबरों के बीच अब लेबनान की धरती से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। इजरायली सेना (IDF) ने दावा किया है कि उसने दक्षिणी लेबनान में जमीन के नीचे छिपे हिज्बुल्लाह के दो विशालकाय ‘पाताल लोक’ यानी सुरंगों का पता लगाकर उन्हें नेस्तनाबूद कर दिया है। इन सुरंगों की भव्यता और मजबूती की तुलना गाजा में मिली हमास की सुरंगों से की जा रही है। इजरायली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने पुष्टि की है कि कनतारा इलाके में एक भीषण विस्फोट के जरिए इन सुरंगों का नामोनिशान मिटा दिया गया।
🚨 IDF REVEALS DECADE-LONG TUNNEL NETWORK: RARE LOOK INSIDE HEZBOLLAH’S UNDERGROUND “CITIES” BEFORE DESTRUCTION
The IDF has released details and visuals of two major underground tunnel systems, reportedly constructed over nearly ten years.
According to the military, the tunnels… pic.twitter.com/U5LjjOWNot
— Shield of Truth (@ShieldOfTruth_) April 29, 2026
10 साल की मेहनत और 2 किमी लंबा जाल: इजरायल की दहलीज तक था खतरा
इजरायली सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इन सुरंगों का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो जारी किया है। सेना के मुताबिक, इन सुरंगों का निर्माण पिछले 10 सालों से चल रहा था। यह कोई मामूली सुरंग नहीं थी, बल्कि जमीन के अंदर फैला 2 किलोमीटर लंबा एक अभेद्य किला था। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह सुरंग इजरायल की उत्तरी सीमा से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित थी। सुरंग के भीतर से स्नाइपर गन, भारी मात्रा में विस्फोटक और अत्याधुनिक जीवन रक्षक उपकरण बरामद हुए हैं, जिससे यह साफ होता है कि हिज्बुल्लाह के लड़ाके यहाँ महीनों तक बिना बाहर निकले रहने की तैयारी में थे।
❗️ EXPOSED: Underground tunnel network built by Hezbollah in the Qantara area of southern Lebanon.
IDF troops located 2 underground Hezbollah tunnels, with a total length of ~2 kilometers, situated ~10 kilometers from Israel’s northern communities.
Inside the tunnels, soldiers… pic.twitter.com/Kq8NZlPzO7
— Israel Defense Forces (@IDF) April 28, 2026
रक्षा मंत्री का कड़ा रुख: ‘ब्लू लाइन’ तक गाजा जैसा होगा हश्र
इजरायल के नए रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने इस कार्रवाई के बाद कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनके आदेश पर सेना को खुली छूट दी गई है। उन्होंने साफ किया कि ‘ब्लू लाइन’ (लेबनान-इजरायल सीमा) के पास मौजूद हिज्बुल्लाह के हर उस ढांचे को खत्म किया जाएगा जो जमीन के ऊपर या नीचे सक्रिय है। काट्ज ने दो टूक शब्दों में कहा कि गैलीली इलाके में रहने वाले इजरायली नागरिकों की सुरक्षा के लिए दक्षिणी लेबनान में वही कार्रवाई दोहराई जाएगी जो गाजा में की गई है, ताकि आतंकी ढांचे को जड़ से उखाड़ा जा सके।
PM नेतन्याहू का कड़ा संदेश- ‘कार्रवाई अभी जारी रहेगी’
सुरंगों की तबाही के बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी सेना की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा, “हम उनके आतंकी ढांचे को चुन-चुनकर खत्म कर रहे हैं और हिज्बुल्लाह के लड़ाकों को भारी नुकसान पहुँचा रहे हैं। यह अभियान यहीं नहीं रुकेगा, हमारी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।” बता दें कि ‘ब्लू लाइन’ करीब 120 किलोमीटर लंबा वह संवेदनशील इलाका है जो लेबनान और इजरायल को अलग करता है, और फिलहाल यही इलाका भीषण जंग का सबसे बड़ा केंद्र बना हुआ है।
voice of india
