Sunday , 19 April 2026

राशिफल : आज मां लक्ष्मी की कृपा से इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, मिलेंगे कई बड़े लाभ

68f38951949e8 dhanteras 2025 183422631 16x9

Voiceofindia,Digital Deskमेष राशि :- आपके व्यवहार में आए परिवर्तन से लोग अचंभित होंगे।अपने काम में मन नहीं लगेगा।मेहनत के अनुरूप धन नहीं मिलने से नौकरी छोड़ने का मन बना रहे हैं,विवाद संभव है।

वृषभ राशि :- आज आर्थिक पक्ष कमजोर होने से परेशानी बढ़ सकती है।परिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।अपने हुनर का लाभ लें,ख्याति मिलेगी।प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

मिथुन राशि :- आज वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता हैं।विदेश जाने के योग बन रहे हैं।आप की उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी।समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लें।समय अभी अनुकूल नहीं है।

कर्क राशि :- आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते कि आप आगे बढ़ें,सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें।भितरघात वालों से सावधान रहें,कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी।आर्थिक मामले सुलझेंगे।

सिंह राशि :- विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।स्वयं को गंभीर रखें।आपका व्यवहार ही लोगों को आकर्षित करता है।व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।जीवन साथी के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें।

कन्या राशि :- रूके कार्यों में गति आएगी,स्वयं को अकेला महसूस करेंगे।न्यायालीन फैसला आपके पक्ष में हो सकता है।वैवाहिक जीवन सुखमय होगा।समय अनुकूल है।

तुला राशि :- किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार करेंगे।नौकरी में बदलाव के योग हैं।तकनीक के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे।दांतों में विकार की संभावना है।मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा।

वृश्चिक राशि :- राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय सफलता लिए है।आपके कार्य की प्रशंसा होगी।अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है।कारोबारी यात्रा लाभप्रद होगी।

धनु राशि :- आय के नए स्तोत्र स्थापित होंगे।भाग्य के साथ और इष्ट आशीर्वाद से नई सफलता मिलेगी। नए शत्रु उभर सकते हैं।पारिवारिक खर्च बढ़ेगा।कार्यस्थल पर कुछ कर्मचारी आप का विरोध कर सकते हैं।

मकर राशि :- आज अध्ययन में अवरोध आ सकते हैं।कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।पेट संबंधित विकार उभर सकते हैं।जीवन साथी से अनादर प्राप्त हो सकता है।वाहन सुख संभव है।

कुंभ राशि :- आज पराक्रम में वृद्धि होगी।कार्य पद्धति बदलने से लाभ होगा।रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है।विरोधी परास्त होंगे,परिवार में किसी वृद्ध जन का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।प्रेम प्रकट करने का उचित समय है।

मीन राशि :- आज दिन की शुरुआत में क्रोध हावी रहेगा।आत्मविश्वास में गिरावट आएगी।इस समय कार्यों में सफलता मिलने में संदेह है।पूर्व में हुई गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा।संतान सुख प्राप्त होगा।

Check Also

मिडिल ईस्ट में खलबली: क्या अमेरिका को ठेंगा दिखाकर ईरान को हथियार दे रहा चीन? तेहरान में 4 ‘रहस्यमयी’ विमानों की लैंडिंग से हड़कंप

नई दिल्ली/बीजिंग/तेहरान: पश्चिम एशिया के धधकते हालातों के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है …