Sunday , 26 July 2026

होटल में हाई-वोल्टेज ड्रामा: पति को दूसरी लड़की के साथ पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा, चप्पल से की धुनाई, फिर कॉलर पकड़कर….

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक बेहद चौंकाने वाला और हाई-वोल्टेज ड्रामे का मामला सामने आया है। यहां एक निजी होटल के कमरे में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने अपने ही पति को किसी दूसरी युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने होटल परिसर में ही जमकर हंगामा किया और सरेराह पति की धुनाई कर दी। पत्नी का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ, वह आरोपी पति का कॉलर पकड़कर उसे सीधे थाने ले आई।

पंगत होटल के कमरे में चल रहा था खेल

यह पूरा मामला रीवा के समान थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध पंगत होटल का है। बताया जा रहा है कि सीधी जिले का रहने वाला एक युवक अपनी कथित प्रेमिका के साथ होटल के कमरे में रुका हुआ था। पति की हरकतों पर शक होने के कारण उसकी पत्नी उसका पीछा करते हुए रीवा पहुंच गई। जैसे ही पत्नी होटल के कमरे में दाखिल हुई, वहां का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। पति को किसी दूसरी युवती के साथ देखते ही पत्नी का सब्र का बांध टूट गया और उसने वहीं पर हंगामा शुरू कर दिया।

शोर सुनकर जुटी भीड़, थाने पहुंचा मामला

होटल के भीतर दोनों के बीच शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि महिला ने लात-घूसों और चप्पलों से पति की पिटाई शुरू कर दी। होटल स्टाफ और वहां मौजूद अन्य लोग शोर-शराबा सुनकर मौके पर इकट्ठा हो गए, जिससे वहां भारी भीड़ जमा हो गई। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पीड़ित पत्नी अपने पति को घसीटते हुए सीधे समान थाने ले गई। महिला ने पुलिस को बताया कि दोनों की शादी पिछले साल ही 3 जुलाई को कोर्ट मैरिज के जरिए हुई थी और वे दोनों मूल रूप से सीधी जिले के ही निवासी हैं।

खुद को कुंवारा बताकर मंदिर में भरी थी दूसरी लड़की की मांग

पीड़ित पत्नी ने आरोप लगाया कि उसका पति पिछले कुछ दिनों से अपना मोबाइल सिम बदलकर उससे छुपकर रह रहा था। उसे लगातार जानकारी मिल रही थी कि उसका पति अन्य लड़कियों से फोन पर बात करता है, जिसके बाद उसने जाल बिछाकर उसे रीवा के होटल में दबोच लिया। वहीं, होटल के कमरे में युवक के साथ मिली दूसरी युवती ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया। युवती ने बताया कि उसकी इस युवक से दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) के जरिए हुई थी। युवक ने खुद को कुंवारा बताया था और झांसा देकर एक मंदिर में उसकी मांग भी भर दी थी। फिलहाल समान थाना पुलिस दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ कर रही है।

Check Also

पंजाब में गहराया परीक्षा लीक विवाद: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भगवंत मान सरकार पर बढ़ा दबाव, क्या जाएगी दो मंत्रियों की कुर्सी?

चंडीगढ़। केंद्र सरकार में धर्मेंद्र प्रधान द्वारा शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के …