Tuesday , 16 June 2026

शुभ विवाह: मसूरी की वादियों में कुलदीप यादव ने थामा वंशिका का हाथ, युजवेंद्र और रिंकू ने बारात में मचाया जमकर गदर…..धीरेंद्र शास्त्री ने दिया आशीर्वाद.

देहरादून/मसूरी। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर और ‘चाइनामैन’ गेंदबाज कुलदीप यादव आज अपनी जिंदगी की एक नई पारी की शुरुआत कर चुके हैं। 14 मार्च को पहाड़ों की रानी मसूरी के खूबसूरत नजारों के बीच कुलदीप ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ सात फेरे लिए। सोशल मीडिया पर इस रॉयल वेडिंग की तस्वीरें और वीडियो ‘इंटरनेट सेंसर’ बन चुकी हैं, जिसमें दूल्हा-दुल्हन की पहली झलक ने फैंस का दिल जीत लिया है।

वरमाला के बाद एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए कुलदीप-वंशिका

कुलदीप और वंशिका की शादी का भव्य आयोजन मसूरी के प्रतिष्ठित ‘वेलकमहोटल बाय आईटीसी होटल्स, द सेवॉय’ में किया जा रहा है। वायरल हो रही पहली तस्वीर में कपल वरमाला सेरेमनी के बाद एक-दूसरे का हाथ थामे खड़ा नजर आ रहा है। जहां दुल्हन वंशिका चड्ढा सुर्ख लाल जोड़े (Red Bridal Lehenga) में बला की खूबसूरत लग रही हैं, वहीं दूल्हे राजा कुलदीप यादव बेज कलर की शेरवानी में बेहद रॉयल दिख रहे हैं। सोफे पर बैठे इस जोड़े की सादगी और मुस्कुराहट ने सोशल मीडिया पर ‘आग’ लगा दी है।

तिलक वर्मा, चहल और रिंकू सिंह की ‘बाराती’ मस्ती

मैदान पर विकेट चटकाने वाले कुलदीप की बारात में साथी क्रिकेटर्स ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। बारात के जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें तिलक वर्मा, युजवेंद्र चहल, रिंकू सिंह और टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी. दिलीप को जमकर थिरकते देखा जा सकता है। ढोल-नगाड़ों की थाप पर इन दिग्गजों का डांस अब फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। रिंकू सिंह और चहल की जुगलबंदी ने बारात की रौनक में चार चांद लगा दिए।

बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री ने दिया नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद

इस हाई-प्रोफाइल शादी में धार्मिक जगत की दिग्गज हस्ती और बागेश्वर धाम के सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी शिरकत की। उन्होंने मसूरी पहुंचकर कुलदीप यादव को ‘बालाजी की पटकी’ पहनाई और प्रभु का चित्र भेंट कर आशीर्वाद दिया। धीरेंद्र शास्त्री ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए नवविवाहित जोड़े के उज्जवल भविष्य की कामना की और कुलदीप के परिवार से भी मुलाकात की।

Check Also

Mohsin Akhtar Second Marriage: उर्मिला मातोंडकर के पूर्व पति मोहसिन अख्तर ने रचाई दूसरी शादी, निधा भट्ट संग निकाह की तस्वीरें कीं शेयर

मुंबई: बॉलीवुड की ‘रंगीला गर्ल’ उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) से अलग होने के बाद उनके …