Friday , 21 August 2026

छात्रों को Google का बड़ा तोहफा: NEET, JEE और GRE की तैयारी होगी आसान, 1 साल तक फ्री मिलेगा Google AI सब्सक्रिप्शन

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों और कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए टेक दिग्गज गूगल (Google) ने बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने पढ़ाई को आसान, इंटरैक्टिव और व्यक्तिगत बनाने के उद्देश्य से कई एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स लॉन्च किए हैं। अल्फाबेट और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि दुनिया भर के 140 से ज्यादा देशों के पात्र कॉलेज छात्रों को गूगल का प्रीमियम एआई सब्सक्रिप्शन पूरी तरह मुफ्त दिया जाएगा। इस पहल से जेईई (JEE), नीट (NEET), जीआरई (GRE), सैट (SAT), एपी (AP) और एमसीएटी (MCAT) जैसी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय परीक्षाओं की तैयारी करने वाले लाखों युवाओं को सीधे फायदा पहुंचेगा।

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए Google Search और Gemini हुए अपग्रेड

सीईओ सुंदर पिचाई के अनुसार, अब गूगल सर्च, जेमिनी, यूट्यूब और कंपनी के अन्य शैक्षणिक टूल्स को कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स के अनुकूल ढाला गया है। गूगल सर्च में शामिल नए AI फीचर्स छात्रों को जटिल विषयों को आसान भाषा में समझाने, इंटरैक्टिव विजुअल ग्राफिक्स तैयार करने और प्रैक्टिस क्विज उपलब्ध कराने में मदद करेंगे। वहीं गूगल लेंस की मदद से कठिन सवालों और समीकरणों को तुरंत स्कैन कर समझा जा सकेगा।

भारतीय कॉलेज छात्रों को 12 महीने तक फ्री मिलेगा Google AI Plus

गूगल ने अलग-अलग देशों के छात्रों के लिए विशेष प्लान पेश किए हैं। भारत के पात्र कॉलेज छात्रों को पूरे 12 महीने के लिए ‘Google AI Plus’ सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जा रहा है। इस प्लान के तहत छात्रों को Gemini Omni, जेमिनी के इस्तेमाल की दोगुनी लिमिट और 400GB का क्लाउड स्टोरेज मिलेगा। इसके साथ ही छात्रों को यूट्यूब प्रीमियम (YouTube Premium) और गूगल एआई प्रो बंडल पर 70 प्रतिशत तक की भारी छूट भी ऑफर की जा रही है, जिससे छात्र बिना किसी विज्ञापन के वीडियो और एजुकेशनल कंटेंट एक्सेस कर सकेंगे। अमेरिकी छात्रों के लिए 5TB स्टोरेज के साथ Google AI Pro की सुविधा दी गई है।

नया Student Hub और Gemini Deep Research से पर्सनलाइज्ड पढ़ाई

गूगल ने छात्रों के अध्ययन को व्यवस्थित करने के लिए खास ‘Student Hub’ प्लेटफॉर्म शुरू किया है। इसके जरिए छात्र अपने डिजिटल नोट्स, फ्लैशकार्ड्स, चार्ट्स और विजुअल तैयार कर सकेंगे। इसके अलावा ‘Gemini Deep Research’ फीचर के जरिए छात्र अपनी कमजोरियों और मजबूत विषयों की पहचान कर सकेंगे। इसमें मौजूद एआई-संचालित क्विज यह तय करने में मदद करेगा कि छात्र को किस विषय पर अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।

शिक्षकों के लिए Google Classroom में जुड़े नए टूल्स

छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों की मदद के लिए Google Classroom में भी आधुनिक एआई फीचर्स शामिल किए गए हैं। अब शिक्षक प्रत्येक छात्र की अध्ययन प्रगति (लर्निंग प्रोग्रेस) को आसानी से ट्रैक कर सकेंगे और उनकी जरूरत के अनुसार पर्सनलाइज्ड स्टडी प्लान तैयार कर सकेंगे।

 

Check Also

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में पेपर लीक से मचा हड़कंप: व्हाट्सएप पर 70% मैच हुआ पर्चा, परीक्षा रद्द; CM साय ने दिए FIR के निर्देश

छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा जगत में उस वक्त बड़ा हड़कंप मच गया जब इंदिरा गांधी …