Monday , 27 July 2026

वृंदावन बालिका संरक्षण गृह से पांच लड़कियां फरार, तीन की तलाश जारी….लेकिन दो पहुंचीं…

0f653a630d63de11c16c891e70a6e243

Voiceofindia,Digital Desk वृन्दावन स्थित राजकीय बालिका संरक्षण गृह से पांच लड़कियां फरार हो गईं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दो लड़कियां अपने घर पहुंचीं, जबकि शेष तीन की तलाश जारी है। अधिकारी ने बताया कि लड़कियों के गायब होने की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एव अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। अधिकारी ने बताया कि ये सभी लड़कियां 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग की हैं, जिन्हें अलग-अलग कारणों से न्यायालय में चल रहे मामलों में बालिका संरक्षण गृह भेजा गया था।

मंगलवार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने बताया कि बालिका संरक्षण गृह की अधीक्षक गायत्री वर्मा द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, बीती रात एक से 1.30 बजे के बीच ये लड़कियां सिर पर कंबल ओढ़कर फरार हो गईं, ऐसा सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है। उन्होंने बताया कि घटना का पता सुबह चल सका। उन्होंने बताया कि समाज कल्याण अधिकारी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि दो लड़कियों के बारे में जानकारी मिली है कि वे महावन तथा नौहझील स्थित अपने-अपने घरों पर पहुंच गई हैं, लेकिन बाकी तीन लड़कियों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शेष तीन लड़कियां आगरा व अलीगढ़ जनपदों की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए तीन अलग-अलग टीम बनाकर भेजी गई हैं और उन्हें भी जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया इस मामले की जांच के बाद, जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

लखनऊ अग्निकांड के बाद एक्शन में बरेली प्रशासन: 15 हजार अवैध व्यावसायिक भवनों पर कसेगा शिकंजा, पहले चरण में इन वीआईपी और घनी आबादी वाले इलाकों पर स्ट्राइक

बरेली। राजधानी लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश का नगर …