Friday , 29 May 2026

प्यार, शादी का झांसा फिर बनाए शारीरिक संबंध : 8 माह की गर्भवती प्रेमिका को प्रेमी ने खिलाया ‘जहरीला गोलगप्पा’, फिर जंगल में….

65f6bf924e31d gang rape in lohardaga 253939124 16x9

रांची/गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र में एक प्रेमी की रोंगटे खड़े कर देने वाली करतूत उजागर हुई है। एक शख्स ने न केवल अपनी प्रेमिका के विश्वास का कत्ल किया, बल्कि अपने ही होने वाले बच्चे के साथ उसे मौत के घाट उतारने की खौफनाक साजिश रची। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और प्रेमिका के 8 माह की गर्भवती होने पर आरोपी ने उसे रास्ते से हटाने के लिए ‘जहरीले गोलगप्पे’ का सहारा लिया। मौत को मात देकर लौटी पीड़िता की दास्तान सुनकर पुलिस भी दंग रह गई है।

6 साल का प्यार और धोखे की दास्तान

जानकारी के मुताबिक, आरोपी साकेत केशरी और पीड़िता के बीच पिछले 6 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक साल पहले भी दोनों का एक बच्चा हुआ था, जिसके बाद सामाजिक हस्तक्षेप के चलते दोनों को अलग कर दिया गया था। लेकिन आरोपी के मन में खोट था। उसने दोबारा शादी का वादा कर युवती को अपने जाल में फंसाया और संबंध बनाता रहा। जब युवती दोबारा गर्भवती हुई और वर्तमान में उसका आठवां महीना चल रहा है, तो साकेत ने उसे खत्म करने का मन बना लिया।

गोलगप्पे में जहर और जंगल में हैवानियत

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 21 फरवरी 2026 की दोपहर साकेत ने उसे फोन कर मिलने बुलाया। युवती ने गोलगप्पा खाने की इच्छा जताई, जिसे आरोपी ने पहले से ही जहरीला बना रखा था। गोलगप्पा खाते ही युवती को खून की उल्टियां होने लगीं। जब उसने तबीयत खराब होने की बात कही, तो आरोपी ने डॉक्टर के पास ले जाने के बहाने उसे मोटरसाइकिल पर बैठाया और बैरिया जंगल के सुनसान इलाके में ले गया। वहाँ उसने युवती के साथ बेरहमी से मारपीट की और गला दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश की।

मौत के साए में जंगल में गुजरी रात

आरोपी के हमले से युवती की आंख के पास गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गई। साकेत उसे मरा हुआ समझकर वहां से फरार हो गया। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। होश आने पर लहूलुहान और डरी हुई युवती ने अपनी और अपने अजन्मे बच्चे की जान बचाने के लिए पूरी रात जंगल की झाड़ियों में छिपकर बिताई। अगली सुबह जब सूरज की किरणें फूटीं, तो वह किसी तरह हिम्मत जुटाकर घर पहुँची और परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई।

आरोपी गिरफ्तार, इलाके में भारी आक्रोश

परिजनों की सूचना पर रमकंडा थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी साकेत केशरी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया गया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। लोग मांग कर रहे हैं कि ऐसे दरिंदे को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए जिसने एक गर्भवती महिला की जान लेने में रत्ती भर भी संकोच नहीं किया।

Check Also

“हम तुमसे मोहब्बत किया ठीक… अब तुम खुश रहो हमारे बिना” — सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर आशिक ने दी जान, प्रेम प्रसंग में खौफनाक कदम

निघासन-खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही थाना क्षेत्र से एक दिल दहला …