Saturday , 11 July 2026

स्टेज पर इजहार-ए-मोहब्बत!  ‘सुंदर नहीं, पर कमाऊं और टिकाऊ हूं’, भरी महफिल में इस हसीना को शादी के लिए प्रपोज कर बैठे पवन सिंह

Pawan Singh

Pawan Singh Viral Video: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह अपने गानों और फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में उनका नाम एक्ट्रेस महिमा सिंह के साथ जोड़ा जा रहा था, लेकिन इस बीच उनका एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है. पवन सिंह एक लाइव शो के दौरान सरेआम एक एक्ट्रेस को शादी के लिए प्रपोज करते नजर आ रहे हैं, जिसके बाद हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर यह हसीना कौन है, जिस पर पावर स्टार का दिल आ गया है.

लाइव शो में पूछ लिया शादी का सवाल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में पवन सिंह एक एक्ट्रेस के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं. अचानक वह एक्ट्रेस से सवाल करते हैं कि क्या उनकी शादी हो गई है? इस पर एक्ट्रेस ने न में जवाब दिया और उल्टे पवन सिंह से ही अपने लिए एक सुंदर, सुशील, टिकाऊ और संस्कारी लड़का ढूंढने की गुजारिश कर दी. बस फिर क्या था, पवन सिंह ने मौके पर चौका मार दिया.

‘ढूंढना क्या है, मैं आपके सामने हूं’

एक्ट्रेस की बात सुनकर पवन सिंह ने जो जवाब दिया, उसने महफिल लूट ली. उन्होंने तुरंत कहा, “ढूंढना क्या है, मैं आपके सामने ही तो खड़ा हूं.” अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए पवन सिंह ने अपनी खूबियां गिनानी शुरू कर दीं. उन्होंने कहा, “मैं सुंदर नहीं हूं, लेकिन कमाऊं और टिकाऊ दोनों हूं. फैशन के इस जमाने में गारंटी तो नहीं, लेकिन वारंटी जरूर है. मैं टिकाऊ था, टिकाऊ हूं और टिकाऊ रहूंगा.”

रिश्तों पर दी अपनी राय

बातचीत के दौरान जब एक्ट्रेस ने कहा कि आजकल के लड़के सुबह ‘हाय’ और शाम को ‘बाय’ कर देते हैं, तो पवन सिंह ने भी रिश्तों पर अपनी बेबाक राय रखी. उन्होंने कहा, “सिर्फ लड़के ही नहीं, लड़कियां भी कुछ कम नहीं हैं. बाबू ‘आई लव यू’ बोलकर मंदिर जाने की बात कहती हैं और कहीं और चली जाती हैं.” पवन सिंह ने आखिर में यह भी समझाया कि अगर रिश्ते में कमियां ढूंढेंगे तो हर जगह मिलेंगी, इसलिए एक रिश्ते को खूबसूरती से निभाने के लिए दोनों का अच्छा होना बेहद जरूरी है.


Check Also

‘5 बार जेल जाऊंगा, पर 1 पैसा नहीं दूंगा…’ कोर्ट में अड़ गए थे राजपाल यादव, अब दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडी किंग राजपाल यादव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ …