Tuesday , 21 July 2026

संसद भवन के पास कॉकरोच जनता पार्टी का उग्र प्रदर्शन, सुरक्षा बलों ने दागे आंसू गैस के गोले; बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शनकारी

नई दिल्ली: संसद के मॉनसून सत्र के दौरान राजधानी दिल्ली में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सोमवार को कॉकरोach जनता पार्टी (CJP) के समर्थकों ने संसद भवन की ओर रुख करते हुए परिसर में दाखिल होने की कोशिश की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए संसद की सुरक्षा कड़ी कर दी गई और मुख्य द्वारों को तुरंत बंद कर दिया गया। जिस वक्त यह हंगामा हुआ, उस समय प्रधानमंत्री समेत सभी प्रमुख सांसद सदन के अंदर मौजूद थे।

बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शनकारी, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

प्रदर्शनकारियों का जमावड़ा सुबह से ही दिल्ली के प्रमुख इलाकों में देखा गया। भीड़ सबसे पहले राजीव चौक और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन में दाखिल हुई। सुबह करीब 10 बजे प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने की ओर बढ़ने की कोशिश की। संसद भवन के करीब पहुंचते ही जब स्थिति बेकाबू होने लगी, तो पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने और तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, जिसके बाद भीड़ पीछे हटने पर मजबूर हुई।

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने खत्म की भूख हड़ताल, आंदोलन स्थगित करने की अपील

संसद घेराव की कोशिशों के बीच CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपनी अनशन/भूख हड़ताल खत्म करने का बड़ा ऐलान किया। दीपके ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के साथ सकारात्मक बातचीत की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इसलिए वार्ता जारी रहने तक आंदोलन और विरोध मार्च को अस्थायी रूप से रोक दिया जाए। इसी क्रम में CJP के प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। वहीं, लेह कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अस्पताल प्रशासन को पत्र लिखकर संसद मार्च में शामिल होने के लिए तुरंत डिस्चार्ज करने की मांग की।

अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान की अहम बैठक, बिहार विधानसभा में भी उठा नीट मामला

प्रदर्शनकारियों और सोनम वांगचुक की मुख्य मांगों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शामिल है। इस बड़े सियासी घटनाक्रम के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से उच्च स्तरीय मुलाकात की है। दूसरी ओर, नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर बिहार विधानसभा परिसर में भी विपक्ष ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार हंगामा किया और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।

संसद भवन के पास से प्रदर्शनकारियों की तस्वीरें

आंसू गैस के गोले दागने से प्रदर्शनकारियों में अफरा-तफरी मच गई।
आंसू गैस के गोले दागने से प्रदर्शनकारियों में अफरा-तफरी मच गई।
सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए संसद भवन के बाहर आंसू गैस के गोले दागे
सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए संसद भवन के बाहर आंसू गैस के गोले दागे
संसद भवन के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई। सुरक्षा बलों ने फायरिंग पोजीशन ली।

सोनम वांगचुक ने कहा- मुझे मार्च में शामिल होने दिया जाए

सोनम वांगचुक ने अस्पताल से लेटर लिखकर संसद भवन तक होने वाले CJP के मार्च में शामिल होने की मांग की।

Check Also

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के बाद अब किसानों का हल्ला बोल, किसान घाट पर महापंचायत आज; चढ़ूनी हिरासत में, शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा सख्त

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। कॉकरोच …