Saturday , 25 July 2026

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके को टाइफाइड, वीडियो जारी कर बोले— ‘शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन’

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर बीते 20 जून से जारी छात्र आंदोलन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। दिपके को टाइफाइड की पुष्टि हुई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अस्पताल/इलाज के दौरान का एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी जांच रिपोर्ट और सेहत की जानकारी साझा की।

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर उनकी मौत की खबर फैला रही एक फर्जी अखबार की कतरन (न्यूज क्लिप) का पूरी तरह खंडन किया है और झूठी अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

तेज बुखार के बाद हुआ चेकअप, दिपके ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दिपके को तेज बुखार, कमजोरी और शरीर में तेज दर्द महसूस हुआ था। इसके बाद उनके ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमें टाइफाइड की पुष्टि हुई है।

दिपके ने वीडियो में बताया कि उनकी दवाएं और आईवी (IV) ड्रिप चल रही हैं। उन्होंने अस्वस्थ होने के बावजूद देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों और समर्थकों का आभार जताया और अपील की कि आंदोलन का अनुशासित व शांतिपूर्ण स्वरूप बनाए रखें।

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़ा CJP

अभिजीत दिपके ने भरोसा जताया कि यह आंदोलन अपने मुकाम तक जरूर पहुंचेगा। CJP का कहना है कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक उनका यह आंदोलन खत्म नहीं होगा। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर स्थिति साफ नहीं करती है, तो वे आने वाले दिनों में और भी सख्त रुख अख्तियार करेंगे।

दिल्ली पुलिस की चेतावनी: ‘मौत का दावा पूरी तरह झूठा’

सोशल मीडिया पर वायरल हुई उस फर्जी क्लिप पर दिल्ली पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए स्पष्ट किया है कि CJP नेता की मौत की खबर पूरी तरह बेबुनियाद, झूठी और फर्जी है। दिल्ली पुलिस ने आम नागरिकों और सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की है कि वे किसी भी असत्यापित या गुमराह करने वाली खबर को आगे शेयर न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से मिली जानकारी पर ही भरोसा करें। फर्जी खबरें और अफवाहें फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी 

 

 

Check Also

वाराणसी में सिगरा पुलिस का बड़ा एक्शन: पिलर नंबर 57 से 60 के पास अश्लील इशारे करने वाली 2 महिलाएं गिरफ्तार; एंटी रोमियो टीम ने सिखाया सबक

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी कमिश्नरेट में अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा …