
न्यूयॉर्क: अमेरिका के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक, ला गार्डिया एयरपोर्ट से सोमवार को एक दहला देने वाली खबर सामने आई है। मॉन्ट्रियल से आ रहा एयर कनाडा एक्सप्रेस का एक विमान लैंडिंग के दौरान रनवे पर खड़े एक दमकल वाहन (फायर ट्रक) से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त प्लेन में करीब 100 यात्री सवार थे, जिनमें से कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।
An Air Canada Express plane flying from Montreal collided with a ground vehicle upon landing at New York's La Guardia Airport, according to flight tracking website FlightRadar24. The U.S. Federal Aviation Administration (FAA) issued a ground stop for all planes at the airport…
— ANI (@ANI) March 23, 2026
लैंडिंग के वक्त हुआ भीषण हादसा
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट ‘फ्लाइट रेडार 24’ के मुताबिक, एयर कनाडा एक्सप्रेस की यह फ्लाइट अपनी नियमित उड़ान पर थी। जैसे ही विमान ने ला गार्डिया एयरपोर्ट के रनवे पर टचडाउन किया, वहां पहले से मौजूद एक ट्रक उसकी चपेट में आ गया। चश्मदीदों के मुताबिक, टक्कर होते ही जोर का धमाका हुआ और विमान के अंदर सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन ने आपातकालीन सायरन बजा दिया और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
FAA ने लागू किया ‘ग्राउंड स्टॉप’, उड़ानों पर लगी रोक
इस गंभीर घटना के बाद फेडरल एविशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने सख्त कदम उठाते हुए ला गार्डिया एयरपोर्ट पर ‘ग्राउंड स्टॉप’ लागू कर दिया है। रेगुलेटर द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, सुरक्षा कारणों से फिलहाल किसी भी विमान को उड़ान भरने या लैंड करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इस फैसले के बाद एयरपोर्ट पर हजारों यात्री फंस गए हैं और कई उड़ानों के रूट डायवर्ट किए गए हैं।
🚨🇺🇸 BREAKING: Mass casualty incident declared at LaGuardia Airport, New York.
Air Canada Express CRJ-900, approximately 100 passengers, collided with a fire truck on the runway.
5 first responders were in the truck. 5 in critical condition. Fatalities unconfirmed.
All flights… https://t.co/pF0OihVSdx pic.twitter.com/oz7IpIwl2T
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) March 23, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल हुए रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो
हादसे के तुरंत बाद के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एयरपोर्ट का ग्राउंड स्टाफ और बचाव दल घायलों को विमान से बाहर निकाल रहे हैं। तस्वीरों में विमान का अगला हिस्सा और पंख के पास का हिस्सा बुरी तरह से पिचक गया है। घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।
जांच के घेरे में एटीसी और ग्राउंड स्टाफ
इस हादसे ने एयरपोर्ट की सुरक्षा और तालमेल पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब विमान लैंड कर रहा था, तो रनवे पर दमकल का ट्रक क्या कर रहा था? क्या यह एअर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) की चूक थी या फिर ड्राइवर की गलती? विमानन सुरक्षा एजेंसियां और एयरपोर्ट प्रशासन ने संयुक्त रूप से इस मामले की हाई-लेवल जांच शुरू कर दी है। ब्लैक बॉक्स और एटीसी रिकॉर्डिंग को कब्जे में लेकर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
voice of india