Wednesday , 17 June 2026

सरकारी नौकरी का बड़ा मौका : यूपी लेखपाल के 7994 पदों पर प्रक्रिया शुरू, एक क्लिक में जानें सैलरी से लेकर आवेदन की आखिरी तारीख तक सबकुछ

Sma7g2lo up lekhpal recruitment 625x300 17 December

Voiceofindia,Digital Desk उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने एक शानदार मौका दिया है। यहां UPSSSC द्वारा लेखपाल भर्ती 2026 की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो अब अंतिम चरण में है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अब तक अपनी दावेदारी पेश नहीं की है, उनके पास अब बहुत ही सीमित समय बचा है। इसलिए जल्द से जल्द अप्लाई कर लें।

कुल 7,994 पदों पर होगी सीधी भर्ती

इस भर्ती अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग में कुल 7,994 लेखपालों की नियुक्ति की जाएगी। इसके अनुसार, सामान्य वर्ग के लिए 3,205 पद, ओबीसी के लिए 2,158 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 1,679 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 160 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 792 पद सुरक्षित किए गए हैं।

कब है अंतिम तिथि?

आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, इन पदों पर ऑनलाइन फॉर्म भरने और फी पेमेंट की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2026 तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लास्ट मिनट में सर्वर डाउन और टेक्निकल समस्याओं से बचने के लिए बिना देरी किए अपना रजिस्ट्रेशन और आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

क्या है पात्रता और चयन की प्रक्रिया?

यूपी लेखपाल भर्ती 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का केवल 12वीं पास होना ही काफी नहीं है। इस मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए अभ्यर्थी का उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET 2025) में सम्मिलित होना और वैध स्कोर कार्ड धारक होना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से चार चरणों पर आधारित है, जिसमें पीईटी स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, मुख्य लिखित परीक्षा, दस्तावेजों का सत्यापन और अंत में मेडिकल टेस्ट शामिल है।

कितनी होगी सैलरी?

आयोग के अनुसार, नियुक्त होने वाले नए लेखपालों को ₹21,700 से ₹69,100 के वेतन बैंड (लेवल-3) में रखा जाएगा। इसके अलावा उन्हें राज्य सरकार द्वारा देय अन्य भत्ते जैसे महंगाई भत्ता (DA) और मकान किराया भत्ता (HRA) भी मिलेगा।

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल है और सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क मात्र 25 रुपये रखा गया है। यदि आवेदन के दौरान कोई त्रुटि हो जाती है, तो अभ्यर्थी 4 फरवरी 2026 तक अपने फॉर्म में सुधार कर सकेंगे, लेकिन इसके लिए 28 जनवरी तक पंजीकरण करना अनिवार्य है।

Check Also

ट्रंप ने सीट से उठकर लगाया गले, कंधे पर रखा हाथ; G-7 समिट में पीएम मोदी के साथ मुलाकात की इनसाइड स्टोरी

एवियन-लेस-बैंस (फ्रांस): फ्रांस की खूबसूरत वादियों और एवियन-लेस-बैंस झील के तट पर आयोजित 52वें G-7 …