Tuesday , 17 November 2026

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अभिजीत दीपके का बड़ा दांव, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने 10 राज्यों में उतारी टीम; सबसे ज्यादा प्रभारी यूपी में तैनात

लखनऊ/नई दिल्ली, ब्यूरो। उत्तर प्रदेश में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही जहां प्रमुख राजनीतिक दल अपनी चुनावी बिसात बिछाने में जुटे हैं, वहीं खुद को एक ‘पॉलिटिकल प्रेशर ग्रुप’ बताने वाली अभिजीत दीपके की ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने भी अपनी जमीनी तैयारी पूरी कर ली है। संगठन विस्तार की कड़ी में सीजेपी ने उत्तर प्रदेश समेत देश के कुल 10 राज्यों और क्षेत्रों में अपने प्रभारी और समन्वय समितियां तैनात की हैं। सियासी गलियारों में इस कदम की सबसे ज्यादा चर्चा उत्तर प्रदेश को लेकर हो रही है, क्योंकि अभिजीत दीपके ने संगठन के सबसे ज्यादा प्रभारी इसी राज्य में उतारे हैं।

चुनाव नहीं लड़ेगी सीजेपी, प्रेशर ग्रुप बनकर करेगी काम

भले ही यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कॉकरोच जनता पार्टी ने राज्य में अपनी सबसे बड़ी टीम उतारकर सियासी हलचल बढ़ा दी हो, लेकिन संगठन ने अपनी भूमिका को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है। सीजेपी की ओर से साफ किया गया है कि वह खुद को एक पारंपरिक राजनीतिक दल के रूप में स्थापित नहीं कर रही है, जिसका सीधा अर्थ यह है कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव मैदान में नहीं उतरेगी। इसके बजाय, संगठन एक मजबूत ‘प्रेशर ग्रुप’ की तरह काम करते हुए जनमुद्दों पर सत्ता और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करने की रणनीति पर आगे बढ़ रहा है।

10 राज्यों में संगठन का विस्तार, यूपी में सबसे बड़ी 16 सदस्यीय टीम

अभिजीत दीपके के नेतृत्व में सीजेपी ने जमीनी स्तर पर अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, महाराष्ट्र, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्यों में अपनी समन्वय समितियों का गठन किया है। इन सभी राज्यों की तुलना में उत्तर प्रदेश को सर्वाधिक महत्व देते हुए यहां सबसे बड़ी 16 सदस्यीय समिति तैनात की गई है। संगठन की योजना पहले लोकसभा क्षेत्र स्तर पर और फिर सदस्यता अभियान के विस्तार के साथ विधानसभा स्तर तक पहुंचकर व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों से छूट गए वादों पर सवाल पूछने की है।

 

Check Also

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर सियासी पारा हाई : क्या संसद के विशेष सत्र में बहुमत का जुगाड़ कर पाएगी मोदी सरकार? जानें नया नंबर गेम

New Parliament Special Session News: केंद्र सरकार एक बार फिर महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक …